Sep 20, 2024

समुद्र के नीचे अब रह सकेंगे इंसान! घर बना रही यह कंपनी

Anurag Gupta

​समुद्री दुनिया​

करीब से समुद्री दुनिया को देखने का आपका सपना सच हो सकता है, क्योंकि यूनाइटेड किंगडम की एक कंपनी समुद्र की गहराइयों में घर बनाने वाली है।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

​क्या है कंपनी का नाम?​

समुद्र के भीतर घर बनाने वाली कंपनी का नाम DEEP है, जिसका लक्ष्य समुद्री जल के भीतर इंसानों को रहने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

अंतरिक्ष में बना अनोखा रिकॉर्ड

​अंडरवाटर हैबिटैट ​

कंपनी एक अंडरवाटर हैबिटैट का निर्माण कर रही है। जिसे सेंटीनेल सिस्टम के नाम जाता है। इसके जरिए समुद्र के भीतर हमेशा इंसानों की मौजूदगी रह सकती है।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

​माहभर रह सकेंगे लोग​

'सेंटीनेल सिस्टम' समुद्र में 200 मीटर की गहराई पर इंसानों को माहभर रहने और काम करने में सक्षम बनाएगा।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

You may also like

अंतरिक्ष में स्पेससूट के बिना कितनी देर ...
मंगल ग्रह पर कहां से आईं मकड़ियां? वैज्ञ...

​क्या है सेंटीनेल सिस्टम​

सेंटीनेल सिस्टम को अलग-अलग आकार दिया जा सकता है। इसे 6 लोगों से लेकर 50 लोगों के रहने लायक तक बनाया जा सकता है। आसान शब्दों में कहें तो आपस में जुड़े हुए मॉड्यूल से ही सेंटीनेल सिस्टम बना है।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

​DEEP का सेंटीनेल मॉडल लॉन्च​

कंपनी ने 'सेंटीनेल सिस्टम' के मॉडल से पर्दा उठाया है। कंपनी ने इसे वैनगार्ड नाम दिया, जो 12 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े हैं। जिनमें तीन लोग ठहर सकते हैं।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

​पानी में कब उतारे जाएंगे वैनगार्ड?​

कंपनी की योजना के मुताबिक, 2025 की शुरुआत से इसे पानी में उतारा जा सकता है। कंपनी को लगता है कि इससे समुद्र के नीचे स्पेस स्टेशन जैसा सिस्टम विकसित होगा। अगर सबकुछ ठीक रहेगा तो 2027 तक काम करने के लिए तैयार हो जाएगा।

Credit: Twitter/UnumSumusMare

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अंतरिक्ष में स्पेससूट के बिना कितनी देर तक जिंदा रह सकता है इंसान?

ऐसी और स्टोरीज देखें