अंतरिक्ष में अब अकेले नहीं, CIMON AI रोबोट बन गया साथी!

Ravi Vaish

Mar 14, 2026

​​यह सिर्फ रोबोट नहीं, 'दोस्त' है!​

CIMON अंतरिक्ष यात्रियों की आवाज़ पहचानकर उनके चेहरे के हाव-भाव (Facial Expressions) पढ़ लेता है।

Credit: NASA

​​बिना पंखों के उड़ता है!​

"CIMON के अंदर 14 छोटे इंटरनल फैंस लगे हैं जो इसे जीरो-ग्रेविटी में किसी भी ओर मुड़ने और तैरने में मदद करते हैं।"

Credit: NASA

​CIMON ने जब कहा-​ 'Don't be mean, please!'​

एक बार जब अंतरिक्ष यात्री ने उसे संगीत बंद करने को कहा, तो CIMON ने जवाब दिया— 'Don't be mean, please!' (कृपया मुझसे रूखा व्यवहार न करें)। यह पूरी दुनिया में वायरल हुआ था।

Credit: NASA

​​CIMON कैसे करता है मदद​

यह रोबोट वॉयस कमांड पर काम करता है और Astronauts को तकनीकी जानकारी देने, निर्देश पढ़ने और बातचीत करने में मदद करता है।

Credit: NASA

You may also like

22 करोड़ KM दूर से आई खुशखबरी, अरबिया टे...
कैसा है आसमान का इन्फ्रारेड मैप, जिसे NA...

​​अंतरिक्ष यात्रियों की भावनाओं को पहचानने की कोशिश​

सिमोन अंतरिक्ष यात्रियों की भावनाओं को पहचानने की कोशिश करता है। वह यह समझने की कोशिश कर रहा है कि अंतरिक्ष यात्री दुखी है, क्रोधित है, खुश है या कुछ और ताकि एक सच्चा साथी बनाया जा सके।

Credit: NASA

​CIMON सुनता है और जवाब देता है​

Space में Astronauts बोलते हैं, CIMON सुनता है और जवाब देता है, साथ ही वो कंपनी देता और बातचीत करता है। लॉन्ग स्पेस मिशन में मेंटल हेल्थ के लिए यह बहुत जरूरी है।

Credit: NASA

​और क्या है इस AI रोबोट की खासियत ​

CIMON में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI ) और Voice Recognition Technology का इस्तेमाल हुआ है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष अभियानों के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों के जीवन को आसान बनाना है।

Credit: NASA

​स्पेस टेक्नोलॉजी का नया दौर​

AI और रोबोटिक्स की मदद से स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़े बदलाव आयेंगे। आने वाले समय में अंतरिक्ष यात्रा और ज्यादा स्मार्ट हो सकती है।

Credit: NASA

​CIMON भविष्य का 'स्पेस पार्टनर'​

​CIMON सिर्फ एक प्रयोग नहीं है। मंगल मिशन (Mars Mission) जैसे लंबे और अकेले सफर में यह रोबोट इंसानों का सबसे बड़ा मददगार और दोस्त साबित होगा।


Credit: NASA

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 22 करोड़ KM दूर से आई खुशखबरी, अरबिया टेरा की तस्वीर देख विज्ञानी झूमे!

ऐसी और स्टोरीज देखें