Mar 15, 2026

11,000 प्रकाश वर्ष दूर हुआ भीषण एक्सीडेंट! वैज्ञानिकों ने देखा ग्रहों के टकराव वाला नजारा

Anurag Gupta

​वैज्ञानिकों ने एक तारे के पास दो ग्रहों की भीषण टक्कर के बाद बने मलबे को देखा है।​

Credit: iStock

​यह तारा Gaia20ehk लगभग 11,000 प्रकाश वर्ष दूर पपीस तारामंडल में स्थित है।​

Credit: iStock

​यह एक मुख्य अनुक्रम तारा है, जिसकी रोशनी सामान्यतः स्थिर रहती है।​

Credit: iStock

​लेकिन 2016 से इसकी चमक में अचानक कमी और अजीब झिलमिलाहट देखी जाने लगी।​

Credit: iStock

You may also like

आसमान में तैरता खजाना: एक पत्थर जो सबको ...
अंतरिक्ष में अब अकेले नहीं, CIMON AI रोब...

​वैज्ञानिकों ने पाया कि तारे के सामने धूल और चट्टानों का विशाल बादल घूम रहा है।​

Credit: iStock

​यह मलबा संभवतः दो ग्रहों की भीषण टक्कर से बना है।​

Credit: iStock

​कैसे कम हुई चमक?​

इस टक्कर से पैदा हुई धूल तारे की रोशनी को बीच-बीच में ढक देती है, जिससे उसकी चमक कम दिखाई देती है।

Credit: iStock

​टेलीस्कोप ने दर्ज की दुर्लभ घटना​

खास बात यह है कि कई टेलीस्कोप ने इस घटना के असर को लगभग वास्तविक समय में दर्ज किया, जो बहुत दुर्लभ है।

Credit: iStock

​कहां हुआ टकराव​

यह टक्कर तारे से लगभग एक खगोलीय इकाई दूरी पर हुई है, जो पृथ्वी-सूर्य की दूरी के बराबर है।

Credit: iStock

​क्या कुछ है खास​

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह घटना करीब 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी और चंद्रमा के निर्माण वाली टक्कर जैसी हो सकती है।

Credit: iStock

​ग्रह का हो सकता है निर्माण​

भविष्य में यह धूल और मलबा ठंडा होकर नए ग्रह या चंद्रमा जैसी संरचना बना सकता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आसमान में तैरता खजाना: एक पत्थर जो सबको बना देगा अरबपति!

ऐसी और स्टोरीज देखें