Jun 17, 2025
समंदर की गहराइयों में पाई जाने वाली रहस्यमयी ओरफिश को 'प्रलय की मछली' के अलावा डूम्सडे फिश भी कहा जाता है।
Credit: iStock
200 से हजार मीटर की गहराई में रहने वाली ओरफिश 30 फीट तक लंबी हो सकती है और इसका शरीर एकदम चमकदार चांदी की तरह प्रतीत होता है।
Credit: iStock
डूम्सडे फिश तमिलनाडु के तट पर दिखाई दी है जिसके बाद प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े कयास लगाए जाने लगे।
Credit: iStock
कहा जाता है कि ओरफिश किसी बड़ी आपदा का संकेत देती है। 2011 में जापान में आए विनाशकारी भूकंप से पहले भी यह मछली दिखाई दी थी।
Credit: iStock
ओरफिश आम मछलियों की तुलना में काफी बड़ी होती है और सिर पर लाल हड्डी होती है।
Credit: iStock
कुछ लोग ओरफिश को भूकंप के पूर्वानुमान की तरह देखते हैं, लेकिन विशेषज्ञ इससे इत्तेफाक नहीं रखते और इसे सिर्फ लोककथा करार देते हैं।
Credit: iStock
2019 में भूकंप और ओरफिश के बीच संबंधों को लेकर एक अध्ययन किया गया और उसमें पता चला कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स