Feb 01, 2025
टारेंटयुला नेबुला हमारे नजदीकी ब्रह्मांड में 1.6 लाख प्रकाश-वर्ष दूर सबसे बड़ा और चमकीला तारा-निर्माण क्षेत्र है। इसके केंद्र में विशालकाय तारे हैं जिनका वजन हमारे सूर्य के द्रव्यमान से लगभग 200 गुना अधिक है।
Credit: NASA
वेस्टरलुंड 2, पृथ्वी से लगभग 20,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक युवा तारों का समूह है। नासा की इस तस्वीर में घने बादलों दिखाई दे रहे हैं, जो एक तारा निर्माण क्षेत्र है।
Credit: NASA
एनजीसी 1850, हमारी घरेलू मिल्की आकाशगंगा की उपग्रह आकाशगंगा बड़े मैगेलैनिक बादल में स्थित 10 करोड़ साल पुराना एक गोलाकार समूह है और इसमें अरबों तारों हैं।
Credit: NASA
मिल्की वे में विशाल युवा तारों के समूहों में से एक नेबुला NGC 3603 लगभग 20,000 प्रकाश वर्ष दूर है। नेबुला के इस अद्भुत नजारे को नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने कैप्चर किया है।
Credit: NASA
हबल की इस तस्वीर में सुपरनोवा डेम एल 190 के अवशेष सुदूर अंतरिक्ष में भ्रमण कर रहे हैं। ये जटिल तंतु बड़े मैगेलैनिक बादल में स्थित एक विशालकाय तारे की मृत्यु से उत्पन्न हुआ मलबा है।
Credit: NASA
NGC 6302, जिसे आमतौर पर बटरफ्लाई नेबुला के नाम से जाना जाता है, के पंखों का फैलाव 3 प्रकाश वर्ष से ज्यादा है।
Credit: NASA
Jewel Bug Nebula: NGC 7027 पृथ्वी से लगभग 3,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर ग्रीष्मकालीन सिग्नस तारामंडल की दिशा में स्थित है। इस छवि में कैद ग्रहीय नेबुला एनजीसी 7027 गर्म गैस के आवरण की वजह से एक ज्वेल बग जैसा प्रतीत हो रहा है।
Credit: NASA
Mystic Mountain: मिल्की-वे गैलेक्सी में लगभग तीन प्रकाश वर्ष तक फैले मिस्टिक माउंटेन का दृश्य अद्भुत है और अंतरिक्षप्रेमियों को लुभाता है।
Credit: NASA
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स