भारत का एकलौता स्टेशन, जहां से देश के हर कोने के लिए मिलती है ट्रेन
Maahi YashodharMar 07, 2024
अपनी यात्रा को आसान बनाने के लिए ज्यादातर लोग ट्रेन का सफर करते हैं।
यहां पढ़ें आज की ताजा खबरेंभारतीय रेलवे नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है।
आपने देश के कई रेलवे स्टेशन के खासियत के बारे में सुना होगा।
लेकिन देश में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है, जहां से देश के हर जगह के लिए ट्रेन मिलती है।
जी हां, यूपी का मथुरा रेलवे स्टेशन ऐसा ही है। यह सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है।
आपको बता दें कि यहां से लगभगर सभी शहरों के रूट के लिए ट्रेनों का आना-जाना लगा रहता है।
दिल्ली से साउथ की तरफ जाने वाली हर ट्रेन यहां से होकर गुजरती है।
साथ ही यहां से जम्मू-कश्मीर और कन्याकुमारी तक के लिए ट्रेनें चलती हैं।
आपको बता दें कि साल 1875 में मथुरा जंक्शन से ही पहली बार रेल का संचालन हुआ था।