Dec 27, 2025

पसीना बहाए बिना पिघल जाएगी चर्बी, कर लें बस ये काम

Mohit Tiwari

​​दूर होगा मोटापा​​

अगर आपके पास भी जिम में घंटों पसीना बहाने का समय नहीं है तो आप कुछ आसान से उपायों को अपनाकर मोटापे से छुट्टी पा सकते हैं।

Credit: PTI

​​लाइफस्टाइल और डाइट में करें बदलाव​​

आप अगर अपनी लाइफस्टाइल और डाइट में कुछ बदलाव ले आएं तो आपके शरीर की चर्बी मक्खन की तरह पिघलना शुरू हो जाएगी।

Credit: PTI

​​प्रोटीन करें शामिल​​

अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन शामिल करें। इसमें आप अंडे, दाल, पनीर, दही, चिकन या नट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे फैट स्टोरेज रुकता है और आपका कैलोरी इनटेक कम हो जाता है।

Credit: PTI

​​ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं​​

दिन भर में करीब 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और चर्बी घटती है।

Credit: PTI

You may also like

इस ज्वालामुखी से निकलती है नीले रंग की आ...
1st रैंक लाकर IAS बनने वाली टीना डाबी अब...

​शुगर और रिफाइंड कार्ब्स से रहें दूर​​

मीठी ड्रिंक्स, जंक फूड, मैदा और चीनी से दूर रहें। इनकी जगह साबुत अनाज, फल और सब्जियां लें।

Credit: PTI

​​पर्याप्त नींद लें​​

रोजाना 7-9 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद की कमी से स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल बढ़ता है, जो पेट की चर्बी जमा करता है। अच्छी नींद से भूख हार्मोन बैलेंस होते हैं और वजन कंट्रोल में रहता है।

Credit: PTI

​​फाइबर रिच फूड खाएं​


हरी सब्जियां, फल, ओट्स और दालें ज्यादा लें। फाइबर पेट भरा रखता है, डाइजेशन सुधारता है और कैलोरी इनटेक कम करता है।

Credit: PTI

​​प्लेट 1 और प्लेट 2 फॉर्मूला​​

इसके लिए आप खाने से पहले प्लेट 1 में खूब सारा सलाद खाएं। जैसे आपका वजन 90 किलो है तो आपको 900 ग्राम सलाद खाना है।

Credit: PTI

​​प्लेट 2 में खाएं खाना​​


प्लेट 2 में जो आप डेली खाना खाते हैं उसे शामिल करें। इससे आपका कैलोरी काउंट घटता है और वजन कम होने लगता है।

Credit: PTI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: इस ज्वालामुखी से निकलती है नीले रंग की आग, नजारा रात में कर देता है हैरान

ऐसी और स्टोरीज देखें