Jul 29, 2025

​कटे फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे​

Ritu raj

​​नींबू और शहद​​

​नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और शहद मॉइस्चराइज़र का काम करता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। ​

Credit: iStock

​​चुकंदर का रस​​

​चुकंदर में नेचुरल लाल रंग होता है जो होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करता है। इसके लिए एक छोटे चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को रोज़ाना रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं और सुबह धो लें। ​

Credit: iStock

​​गुलाब जल और ग्लिसरीन​​

​गुलाब जल और ग्लिसरीन होंठों को नमी देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसके लिए एक चम्मच गुलाब जल में आधा चम्मच ग्लिसरीन मिलाए। अब इसे रोज़ाना रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं। ​

Credit: iStock

​​चीनी और जैतून का तेल​​

​चीनी और जैतून का तेल का इस्तेमाल कर भी आप होंठों को गुलाबी बना सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच चीनी में कुछ बूंदें जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना ले। इस पेस्ट से अपने होंठों पर हल्के हाथों से 1-2 मिनट तक स्क्रब करें और फिर धो लें।​

Credit: iStock

You may also like

आराध्या की दादी की मोटी चोटी का ये राज, ...
​​मंडी-मार्केट में मिलने वाली नहीं.. ये ...

​​बादाम का तेल​​

​बादाम का तेल होंठों को पोषण देता है और उन्हें फटने से बचाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें अपने होंठों पर लगाएं और हल्की मालिश करें।​

Credit: iStock

​​एलोवेरा जेल​​

​एलोवेरा में औषधीय गुण होते हैं और यह होंठों को नमी प्रदान करता है। यह फटे होंठों को ठीक करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। ​

Credit: iStock

​​हल्दी और मलाई​​

​हल्दी में त्वचा को गोरा करने के गुण पाए जाते हैं, और मलाई होंठों को पोषण और नमी देती है। इसके लिए एक चुटकी हल्दी पाउडर में थोड़ी सी मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने होंठों पर लगाएं और 5-10 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। ​

Credit: iStock

​​नारियल का तेल​​

​नारियल का तेल बेहतरीन मॉइस्चराइज़र माना जाता है जो होंठों को नमी देता है और उन्हें मुलायम बनाता है। इसके लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने होंठों पर लगाएं। ​

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आराध्या की दादी की मोटी चोटी का ये राज, घर पर बनाकर लगाती हैं ये खास तेल

ऐसी और स्टोरीज देखें