Jan 31, 2025

दिल्‍ली में इस तारीख से कहां लगेगा पुस्‍तक मेला, इस वजह से आप इसे नहीं कर सकते Miss

Medha Chawla

​पुस्तक मेला कब से​

2 फरवरी से दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में विश्‍व पुस्तक मेला 2025 लग रहा है। अगर आप भी भूले भटके ही सही किताबें खोल लेते हैं तो आपको इस जगह जरूर जाना चाहिए। हम बताते हैं क्यों!

Credit: canva

​एक ही जगह पर सारी किताबें​

रेयर एडीशन लेकर बेस्टसेलर तक, विश्व पुस्तक मेला किताबों की एक रेंज पेश करता है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के पब्लिशर्स मेजबानी करते हैं।

Credit: canva

​नई किताबों का ज्ञान​

विश्व पुस्तक मेले में न केवल प्रसिद्ध लेखकों की किताबें होती हैं, बल्कि उभरते लेखकों के काम भी देखने को मिलते हैं। यहां आपको साहित्यिक दुनिया की विविधता और नएपन का अनुभव होगा।

Credit: canva

​सस्ती किताबें​

विश्व पुस्तक मेले में आमतौर पर किताबों पर विशेष छूट दी जाती है। यह एक बेहतरीन मौका होता है सस्ती कीमत पर अपनी पसंदीदा किताबें खरीदने का।

Credit: canva

You may also like

ये है CM येगी आदित्यनाथ की पसंदीदा मिठाई...
फरवरी पर 10 मशहूर शेर: फरवरी का यूं आगाज...

​लेखकों से मिलने का अवसर​

विश्व पुस्तक मेला एक ऐसी जगह है जहां आप सीधे अपने पसंदीदा लेखकों से मिल सकते हैं, उनसे उनके लेखन के बारे में जान सकते हैं और मौका लग गया तो किताबों पर साइन भी करवा सकते हैं।

Credit: canva

​सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम​

विश्व पुस्तक मेले में साहित्यिक गोष्ठियां, चर्चाएं, किस्सागोई और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। ये सभी अनुभव साहित्यिक ज्ञान बढ़ाने वाला होता है।

Credit: canva

​नए विचारों का आदान-प्रदान​

पुस्तक मेले में विभिन्न विचारों और विचारधाराओं का आदान-प्रदान होता है। यहां आप अलग-अलग प्रकार की किताबों से परिचित हो सकते हैं जो आपके नजरिए को बढ़ा सकती हैं।

Credit: canva

​चर्चाओं के मंच​

हर साल विश्व पुस्तक मेला एक थीम पर केंद्रित होता है जिसके गिर्द कई सार्थक चर्चाएं होती हैं। 2025 के लिए, थीम रिपब्लिक@75 है, जो एक गणतंत्र के रूप में भारत की यात्रा का दिखाता है।

Credit: canva

​अन्य पुस्तक प्रेमियों से भेंट​

विश्व पुस्तक मेला एक नई कम्युनिटी बनाने का मौका देता है। आप वहां अन्य साहित्य प्रेमियों से मिल सकते हैं, और अपने अनुभवों, विचारों और पसंदीदा किताबों पर चर्चा कर सकते हैं।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये है CM येगी आदित्यनाथ की पसंदीदा मिठाई, स्वाद में काजू कतली की भी बाप

ऐसी और स्टोरीज देखें