Jun 13, 2025
By: Medha Chawlaकई लड़कियों और महिलाओं में गर्म मौसम में पीरियड पेन और पीरियड फ्लो ज्यादा रहते हैं। इस समय उनको थकान भी ज्यादा ही महसूस होती है।
Credit: canva
डॉक्टर्स का कहना है कि गर्मी में ज्यादा तापमान, शरीर में पानी की कमी और जीवनशैली में बदलाव पीरियड्स में हैवी फ्लो की वजह बनते हैं।
Credit: canva
लेडीज में पीरियड्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन से कंट्रोल होते हैं। ये भी मौसम, तनाव, नींद और पानी के स्तर से प्रभावित होते हैं।
Credit: canva
गर्मियों में तापमान बढ़ने से शरीर लगातार खुद को संतुलित करने की कोशिश करता है। अधिक पसीना, पानी कम पीना और नींद पर असर - इनका प्रभाव भी हार्मोनल संतुलन पर पड़ता है।
Credit: canva
ऐसे में गर्भाशय की परत अचानक एकदम झड़ती है। यही कारण है कि कई महिलाएं गर्म महीनों के दौरान भारी रक्तस्राव या लंबे पीरियड का अनुभव करती हैं।
Credit: canva
गर्मी में अगर कम पानी पिया तो खून थोड़ा गाढ़ा हो सकता है। इससे थक्के बनने की संभावना बढ़ सकती है और ऐंठन बढ़ सकती है। इस वजह से गर्मी में पीरियड पेन ज्यादा महसूस होता है।
Credit: canva
इसका अर्थ है गर्मी में रक्त वाहिकाओं का फैलना। इससे भी ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लीडिंग हैवी होती है।
Credit: canva
अगर गर्मी में आपको भी हैवी पीरियड होते हैं तो पानी पीने को लेकर अलर्ट रहें। तरबूज और खीरे जैसे पानी से भरपूर फल भी हाइड्रेट रहने में मदद करते हैं।
Credit: canva
गर्म मौसम में हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। हल्का वर्कआउट जरूर करें। देर रात तक ना जगें।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स