Dec 01, 2024

By: Medha Chawla

बहुत प्‍यार दुलार के बाद भी बच्‍चे क्‍यों नहीं मानते मां-बाप का कहना, क्‍या हो सकते हैं कारण

पैरेंटिंग की दिक्कतें

बच्चों का आपका कहा अनसुना कर देना पैरेंटिंग में मुश्किल खड़ी कर देता है। आखिर क्यों नहीं सुनते हैं बच्चे? शायद कम्युनिकेशन में कोई दिक्कत हो। आइए समझते हैं।

Credit: canva

कम्युनिकेशन में समस्या

आप जो बात कहें, अगर वह बच्चों तक जस की तस न पहुंचे तो इससे भी आपको लग सकता है कि बच्चा आपका कहा नहीं मान रहा है। बच्चों को समझाकर बात कहने से ये दिक्कत दूर हो सकती है।

Credit: canva

ध्यान न देना

बच्चे कई बार मनमानी हरकतें सिर्फ इसलिए करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके पैरेंट्स उनपर ध्यान नहीं दे रहे। काम के चक्कर में पैरेंट्स बच्चों के लिए हर समय उपलब्ध नहीं रहते।

Credit: canva

लगातार हिदायतें देना

बच्चों को बार बार कुछ करने को कहने से या कुछ करने को मना करने से भी उनमें ये स्थिति आ सकती है कि वो आपको अनसुना कर दें।

Credit: canva

You may also like

उड़ती तितलियों वाली ड्रेस बेचने निकली उर...
IIT- IIM से डिग्री, करोड़ों का पैकेज, क्...

डांटना-डपटना

बच्चों को बहुत ज्यादा डांटने से, या निगेटिव टोन में उनसे बात करने से भी उनमें आपको अनसुना करने की स्थिति आ सकती है।

Credit: canva

बहुत सारे कायदे

अगर आप बच्चे के लिए कई नियम बना देते हैं तो इससे भी बच्चा बंधा हुआ महसूस कर सकता है और अपने रिबेल व्यवहार के तौर पर वह आपकी बात को अनसुना कर सकता है।

Credit: canva

ध्यान आकर्षित कराने के लिए

कई बार बच्चे पैरेंट्स की बात सिर्फ इसलिए नहीं सुनते क्योंकि उन्हें पैरेंट्स की अटेंशन चाहिए होती है। पैरेंट्स को इग्नोर करके बच्चे कई बार अपनी इमोशनल नीड्स को जाहिर करते हैं।

Credit: canva

पैरेंट्स से दुराव

बच्चों से भावनात्मक जुड़ाव में अगर कमी हो तो इससे भी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बच्चे खुद को पैरेट्स से दूर समझने लगते हैं और उन्हें अनसुना कर सकते हैं।

Credit: canva

उम्र

बच्चे जैसे जैसे बड़े होते हैं उनमें पैरेंट्स के प्रति बागी गुण स्वाभाविक रूप से आने लगते हैं। ऐसा उनमें आ रहे हार्मोनल बदलावों के कारण होता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: उड़ती तितलियों वाली ड्रेस बेचने निकली उर्फी, आलिया-दीपिका की साड़ी से भी महंगी है कीमत

ऐसी और स्टोरीज देखें