Oct 01, 2024

नेपाल में सबसे ज्यादा ये वाली सब्जी खाते हैं लोग, पकाने से पहले सड़ा लेते हैं जमकर

Suneet Singh

​खूबसूरत नेपाल​

करीब 3 करोड़ आबादी वाला नेपाल बेहद खूबसूरत देश है। नेपाल की प्राकृतिक खूबसूरती देखते ही बनती है।

Credit: facebook

​नेपाल की राष्ट्रीय सब्जी​

इस सब्जी का नाम है गुंद्रुक। गुंद्रुक को नेपाल की पारंपरिक और राष्ट्रीय सब्जी भी मानी जाते है। नेपाल के लगभग हर घर में ये सब्जी बनती है।

Credit: facebook

​नेपाल का खान-पान​

नेपाल के खान-पान में भी काफी वैराइटी दिखती है। यहां एक से एक व्यंजन चखने को मिल जाएंगे। एक खास सब्जी नेपाल में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

Credit: facebook

​गुंद्रुक (Gundruk) की सब्जी​

गुंद्रुक खाने में खट्टा और काफी स्वादिष्ट होता है। नेपाली इसे इतना पसंद करते हैं कि देखते ही उनके मुंह में पानी आ जाता है।

Credit: facebook

You may also like

यूं ही नहीं लगता हेलीकॉप्टर शॉट, इस जानव...
जब कोई रास्ता ना दिखे तो याद करें स्वामी...

​सड़ाकर पकाते हैं गुंद्रुक​

हरी पत्तेदार गुंद्रुक को एक दो घंटे धूप में रखकर किसी बर्तन या जमीन के अन्दर 15-20 दिनों तक दबाकर रख दिया जाता है। फिर उसे निकाल कर सुखाया जाता है।

Credit: facebook

​गुंद्रुक की सब्जी ​

गुंद्रुक की सूखी सब्जी भी बनती है और रसेदार भी। हर रूप में इस सब्जी का स्वाद अपना अलग ही रंग छोड़ता है।

Credit: facebook

​कितना गुंद्रुक खाते हैं नेपाली​

नेपाल में हर साल करीब 2000 टन गुन्द्रुक होता है। खास बात ये है कि सारी खपत भी घरेलू स्तर पर ही होती है।

Credit: facebook

​सेहत और स्वाद​

नेपाल के लोग मानते हैं कि गुंद्रुक स्वादिष्ट तो है ही, इसमें पोषण तत्व भी भरपूर हैं। यह सब्जी तमाम विटामिन और खनिजों की जरूरत को पूरा करती है।



Credit: facebook

​भारत में भी खाते हैं गुंद्रुक​

गुंद्रुक भारत में भी खाया जाता है। यह सब्जी सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में पॉपुलर है।

Credit: facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: यूं ही नहीं लगता हेलीकॉप्टर शॉट, इस जानवर का दूध पीते हैं एम एस धोनी

ऐसी और स्टोरीज देखें