Dec 03, 2025
प्रदूषण, डस्ट, एलर्जी, ठंडी चीजें खाने, तेज बोलने और गले में सूजन की वजह से कई बार आवाज बैठ जाती है। अक्सर गले से शब्द भी स्पष्ट नहीं निकलते हैं।
Credit: Canva
लेकिन इस समसया का समाधान एक मसाले में है जो घर में हमेशा मौजूद रहता है। यह है सौंफ। माना जाता है कि इसे चबाने से आवाज साफ और मधुर होती है।
Credit: Canva
सौंफ में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे इसे चबाने से गले को आराम मिलता है। इस तरह सौंफ गले की खराश और सूजन को कम करता है।
Credit: Canva
दरअसल सौंफ को चबाने से लार बढ़ती है जो गले को कोमल बनाती है और वोकल कॉर्ड्स को सूदिंग इफेक्ट देती है। इससे आवाज भारी नहीं होती और सुनने में मुलायम लगती है।
Credit: Canva
गला खुलने से बोलते समय अटकने की दिक्कत कम होती है। इससे बोले गए शब्द एकदम साफ, स्पष्ट और क्लीन निकलते हैं।
Credit: Canva
मीठी आवाज के लिए सुबह खाली पेट सौंफ खा सकते हैं। अगर आप कहीं स्पीच देने जा रहे हैं या ज्यादा देर बोलना हो तो मौके से 15 मिनट पहले एक चौथाई चम्मच के करीब सौंफ जरूर चबाएं।
Credit: Canva
आधी से 1 चम्मच सौंफ के बार में खा सकते हैं। इनको अच्छे से चबाएं। चाहें तो थोड़ा मिश्री मिलाकर भी ले सकते हैं। दिन में इसका सेवन 2 से 3 बार तक किया जा सकता है।
Credit: Canva
एकदम दमकली और साफ आवाज चाहिए तो गर्म पानी की भाप के साथ में सौंफ चबाएं। इससे कुछ ही देर में अपनी आवाज की खनक आपको भी बदली हुई महसूस होगी।
Credit: Canva
जिन लोगों का गला बार-बार बैठता है, सिंगर्स व स्पीकिंग प्रोफेशन वाले लोग या जिन लोगों को ठंड में अक्सर गला खराब रहने की शिकायत होती है - उन लोगों को नियमित सौंफ खाने चाहिए।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स