May 13, 2025

स्वाद भी सुंदरता भी, ग्लोइंग स्किन के लिए खाएं ये आम, चेहरे पर आएगी चांद सी चमक

Suneet Singh

​सोचिए अगर आम मुंह को स्वाद देने के साथ ही चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाए तो कैसा होगा।​

Credit: facebook

​चेहरे के लिए सबसे फायदेमंद आम​

जी हैं आम चेहरे पर चांद सी चमक भी ला सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन के लिए सबसे फायदेमंद आम कौन सा होता है?

Credit: facebook

​अल्फांसो (हापुस) ​

बता दें कि त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद आम अल्फांसो (हापुस) माना जाता है। यह अपने पोषक तत्वों के लिए प्रसिद्ध है।

Credit: facebook

​कम होती हैं झुर्रियां​

अल्फांसो में विटामिन C और E की प्रचुर मात्रा होती है, जो त्वचा को चमकदार बनाते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों, जैसे झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करते हैं।

Credit: facebook

You may also like

45 की उम्र में दिखेंगी श्वेता की तरह जवा...
सफलता चूमेगी कदम, अगर आपने जीवन में उतार...

​बढ़ता है कोलेजन​

हापुस आम में मौजूद विटामिन C कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा लचीली और स्वस्थ रहती है।

Credit: facebook

​सूरज से सुरक्षा​

इस आम में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं और सूरज की हानिकारक किरणों (UV rays) से सुरक्षा देते हैं।

Credit: facebook

​स्किन होती है रिपेयर​

अल्फांसो में बीटा-कैरोटीन (विटामिन A का स्रोत) भी होता है, जो त्वचा की मरम्मत करता है और मुहांसों को कम करता है।

Credit: facebook

​बरकरार रहती है स्किन की नमी​

अल्फांसो की मिठास और रसीलापन त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं। इसे खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जो त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Credit: facebook

​गूदा भी उपयोगी​

इसका गूदा फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल करने पर त्वचा को हाइड्रेट करता है और रूखेपन को दूर करता है।

Credit: facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 45 की उम्र में दिखेंगी श्वेता की तरह जवां, कोलेजन बूस्ट करने के लिए खाएं ये फल

ऐसी और स्टोरीज देखें