Oct 20, 2024
आपने आजतक कई सारे महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया होगा, लेकिन क्या कभी करोड़ों की नेल पॉलिश लगाई है?
Credit: instagram
आज हम आपको एक ऐसी नेल पॉलिश के बारे में बता रहे हैं, जिसकी एक शीशी की कीमत में 3 से 4 मर्सिडीज कार खरीद सकते हैं।
Credit: instagram
इस नेल पॉलिश का नाम है अजाटुरे और इस नेल पॉलिश खरीदने में आपका घर भी बिक सकता है।
Credit: instagram
अजाटुरे नेल पॉलिश को लॉस एंजेलिस की एक डिजाइनर Azature Pogosian ने बनाया है।
Credit: instagram
दरअसल, इस नेल पॉलिश में 267 कैरेट ब्लैक डायमंड मिलाया गया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत आज करोड़ों में है।
Credit: instagram
इसके साथ ही इस ब्लैक नेल पॉलिश की एक शीशी बनाने में 14.7 मिलीलीटर Ritzy डिजाइन होता है, जिसकी अकेले की कीमत 1 करोड़ 59 लाख 83 हजार 750 रुपये होती है।
Credit: instagram
इस डिजाइनर की ब्लैक कलर की अजाटुरे नेल पॉलिश इतनी महंगी है कि आप इतने पैसों में तो दिल्ली में एक बंगला भी खरीद सकते हैं।
Credit: instagram
बता दें कि ब्लैक कलर की अजाटुरे नेल पॉलिश की कीमत ढाई लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये हैं।
Credit: instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस नेल पॉलिश को पूरी दुनिया में सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाए हैं। इतनी महंगी नेल पॉलिश तो देश के सबसे अमीर घरानों की बहू बेटियां भी खरीदने से पहले सौ बार सोचेंगी।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स