Oct 29, 2024
दिवाली रोशनी और खुशियों के साथ ही मिठाइयों का भी त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को मिठाई गिफ्ट भी करते हैं।
Credit: i stock / facebook
मिठाई की दुकानों पर लोगों की लंबी कतार नजर आती है। दिवाली के अवसर पर लगभग हर घर में मिठाई आती है या फिर बनती है।
Credit: i stock / facebook
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक मिठाई ऐसी भी है जिसे दिवाली आने के साथ ही खूब ट्रोल किया जाता है।
Credit: i stock / facebook
जी हां, इस मिठाई का खूब मजाक बनाया जाता है। अगर आप अभी तक इस मिठाई का नाम ना सोच पाए हों तो हम बता रहे हैं।
Credit: i stock / facebook
यह मिठाई है सोन पापड़ी। भारत की इस प्रसिद्ध मिठाई का दीपावली पर खूब मजाक बनता है।
Credit: i stock / facebook
इस मिठाई का मजाक बनने के पीछे का सबसे बड़ा कारण है इसकी कम कीमत। यह मिठाई सस्ती होने के कारण ही मजाक का पात्र बन जाती है।
Credit: i stock / facebook
दिवाली पर महंगी मिठाइयां या फिर ड्राई फ्रूट गिफ्ट करने वालों को जितनी इज्जत मिलती है उसके मुकाबले सोन पापड़ी देने वालों को नहीं नसीब होती।
Credit: i stock / facebook
फिर भी इसकी कम कीमत के कारण इसका खूब मजाक उड़ाया जाता है। दिवाली आते ही सोशल मीडिया में सोन पापड़ी से जुड़े मीम्स की भी बाढ़ आ जाती है।
Credit: i stock / facebook
वैसे देखा जाए तो सबसे ज्यादा दिनों तक ताजा रहने वाली मिठाई सोन पापड़ी ही है। यह मिठाई 45 दिन से 6 महीने तक खाने लायक रह सकती है।
Credit: i stock / facebook
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स