Dec 21, 2024

भूलकर भी न रखें लड़कों के ये नाम, नहीं रखते हैं संस्कृति से वास्ता

Medha Chawla

​नाम​

दुनिया में जन्मे इंसान के लिए नाम ही उसकी पहचान बनती हैं। नाम व्यक्ति के स्वभाव और आचरणों को भी बताता है।

Credit: canva/Instagram

​बच्चों के नाम​

घर में पैदा हुए बच्चों के लिए परिजन अनेकों नाम सोचते हैं जो अक्सर देवी-देवताओं या प्राकृतिक वस्तुयों पर आधारित रहते हैं।

Credit: canva/Instagram

​अर्थ का महत्व​

हर नाम का अपना अलग ही महत्व होता है। हर नाम की विशेषता ज्योतिष शास्त्र की गणना और उसके सिद्धांतों के आधार पर होती है।

Credit: canva/Instagram

​गलत नाम​

भारतीय लेखक नित्यानंद मिश्रा के अनुसार कुछ ऐसे नाम हैं जो क‍ि अर्थहीन हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नामों के बारे में बताएंगे ज‍िनके कोई अर्थ नहीं होते हैं।

Credit: canva/Instagram

You may also like

सितारों की भीड़ में सूरज सा चमकना है तो ...
ये है देश की सबसे अनोखी साड़ी, राम-सीता ...

​रेयांश​

बड़ा ही चर्चित नाम रेयांश नाम मूलतः अंग्रेजी के शब्द रे यानी प्रकाश और हिंदी के शब्द अंश से बना हैं। जिसका हिंदी में कोई सार्थक मतलब नहीं बनता है।

Credit: canva/Instagram

​शिवाय​

लोग अक्सर शिवाय को भगवान शिव का नाम समझते हैं लेकिन भगवान शिव का शिवाय नाम ही नहीं है। ॐ नमः शिवाय वाले शि‍वाय का अर्थ है शिव को हमारा प्रणाम।

Credit: canva/Instagram

​तनिष्क​

2000 के दसक में टाटा ने तनिष्क नाम से अपने गोल्ड कॉइन निकालें थें लेकिन लोगों ने इसे बच्चों का नाम रखना शुरू कर दिया। इस नाम का कोई अर्थ नहीं है।

Credit: canva/Instagram

​कियान​

कियान का अर्थ कितना, ये मात्र प्रश्न है लेकिन आधुकता और स्टाइलिश लगने के लिए लोगों ने इस प्रश्न को नाम में तब्दील कर दिया।

Credit: canva/Instagram

​अव्युक्त​

इस चर्चित नाम का अर्थ होता है जो कहा न जा सके। भगवान विष्णु का इससे मिलता-जुलता एक नाम है अव्यक्त यानी जिसके स्वरुप को व्यक्त न किया जाए।

Credit: canva/Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सितारों की भीड़ में सूरज सा चमकना है तो गांठ बांध लें चार्ली चैपलीन की ये बातें

ऐसी और स्टोरीज देखें