Mar 05, 2025
Medha Chawlaहाल ही में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि वह यहां विपश्यना के लिए पहुंचे हैं।
Credit: canva
केजरीवाल वैसे विपश्यना काफी समय से करते आ रहे हैं। अलग अलग मौकों पर ये खबरे आई हैं। उनके अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, नीतीश कुमार ने भी विपश्यना की है।
Credit: canva
यह एक सार्वभौमिक ध्यान पद्धति है। माना जाता है कि 2500 साल पहले भगवान बुद्ध ने पुनः इसकी खोज की थी।
Credit: canva
महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं में एक महत्वपूर्ण शिक्षा विपश्यना भी है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध ने ध्यान की विपश्यना-साधना द्वारा ही बुद्धत्व प्राप्त किया था।
Credit: canva
विपश्यना में वि का अर्थ विशेष रूप से है और पश्यना का तात्पर्य है देखना। इस तरह विपश्यना का अर्थ हुआ चीजों बिना किसी पूर्वधारणा या पक्षपात के वास्तविकता से देख पाना।
Credit: canva
विपश्यना को मन को शुद्ध करने और मानसिक संतुलन पाने के लिए किया जाता है। इससे आत्म-नियंत्रण भी आता है।
Credit: canva
विपश्यना में 10 दिन तक बाहरी दुनिया से बिल्कुल कट कर रहना होता है। इस दौरान एकदम सात्विक रुटीन रखना होता है।
Credit: canva
विपश्यना करने से तनाव और डिप्रेशन दूर होता है। इससे क्रोध भी कम होता है।
Credit: canva
विपश्यना के दौरान सांस के आने-जाने के प्राकृतिक प्रवाह पर ध्यान केंद्रित करना होता है जिससे आत्मिक शांति प्रतीत होती है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स