Jul 06, 2025

​बुढ़ापे में जवां ग्लो के लिए मुंह पर इंजेक्शन लगवाती हैं हसीनाएं, इतने पैसे होते हैं खर्च​

Avni Bagrola

​हर उम्र में निखार​

हर उम्र में खूबसूरत दिखने के लिए इन दिनों लगभग हर सेलेब्स अपने चेहरों पर काम करवाते हैं। और बेशक ही आज के दौर में ब्यूटी स्टैन्डर्ड्स काफी बदल गए हैं।

Credit: Instagram

​यंग स्किन​

उम्र दराज़ होने के बावजूद एकदम यंग स्किन के लिए सेलेब्स कई तरह के स्किन ट्रिटमेंट्स करवाते हैं, जिनमें चेहरों पर इंजेक्शन लगवाना तो कई तरह की दवाई खाना शामिल होता है।

Credit: Instagram

​स्किन वाइटनिंग​

न केवल एंटी एजिंग के लिए बल्कि कई सेलेब्स ने स्किन वाइटनिंग के लिए भी ट्रिटमेंट्स करवाएं हैं।

Credit: Instagram

​ये ट्रिटमेंट आया चर्चा में​

अब एंटी एजिंग वाले ब्यूटी ट्रिटमेंट्स की चर्चा में एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की निधन के साथ ग्लूटाथियॉन की बहुत चर्चा हो रही है।

Credit: Instagram

You may also like

नहीं आएगी तलाक की नौबत, मैरिड लाइफ में ह...
जिगर मुरादाबादी के 10 मशहूर शेर: धड़कने ...

​क्या है ग्लूटाथियोन​

ग्लूटाथियोन एक नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और सेल्स को डैमेज होने से रोकता है।

Credit: Instagram

​इस चीज में आता है काम​

भारत में ग्लूटाथियोन को स्किन लाइटनिंग और एंटी-एजिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

Credit: Instagram

​कितनी होती है कीमत​

दिल्ली NCR में ग्लूटाथियोन का एक इंजेक्शन 4,000 से 12,000 रुपये तक मिलता है। मुंबई में एक सेशन 8,000 रुपये से शुरू होता है और 10 इंजेक्शन का पैकेज 60,000 रुपये या उससे ज्यादा का हो सकता है। वहीं इसकी 30 टैबलेट्स का पैक 5,000 रुपये तक में मिलता है।

Credit: Instagram

​कितना होता है सेफ​

बिना एक्सपर्ट्स की निगरानी के ग्लूटाथियोन नहीं लेना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे एलर्जी, पेट से जुड़ी परेशानी या लिवर और किडनी की बीमारी हो सकती है। वहीं, गंभीर मामलों में ये जानलेवा भी हो सकता है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: नहीं आएगी तलाक की नौबत, मैरिड लाइफ में हमेशा याद रखें जया किशोरी की ये बातें

ऐसी और स्टोरीज देखें