Dec 16, 2025
Medha Chawlaअखरोट की चटनी को एक तरह सुपरफूड ही माना जाता है। झटपट बनने वाली चटनी होती है और हर खाने के साथ परफेक्ट लगती है।
Credit: Canva
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है और वेजिटेरियन डाइट के लिए न्यूट्रिएंट्स का बेस्ट ऑप्शन है।
Credit: Canva
6–8 अखरोट, 2 सूखी लाल मिर्च, 2 लहसुन की कलियां, 1 छोटा प्याज, नमक स्वादानुसार।
Credit: Canva
1 चम्मच नींबू रस, थोड़ा हरा धनिया डालने से चटनी का स्वाद बढ़ जाएगा। चटनी अगर ज्यादा सूखी लगे तो इसमें 1–2 चम्मच पानी डाला जा सकता है।
Credit: Canva
सबसे पहले अखरोट हल्के से भून लें। लाल मिर्च भिगोकर, बाकी सारी चीजें रेडी कर लें।
Credit: Canva
सभी चीज़ें मिक्सी में डालें। थोड़ा पानी डालकर स्मूद या दरदरा पीस लें।
Credit: Canva
तीखापन बढ़ाने के लिए हरी मिर्च डाल सकते हैं। अगर क्रीमी टेक्सचर पसंद है जो थोड़ा पानी निकाला दही भी डाला जा सकता है। देसी टच के लिए तड़का भी दे सकते हैं
Credit: Canva
इस चटनी को रोटी या पराठा, इडली-डोसा या सैंडविच और टोस्ट के साथ सर्व कर सकते हैं।
Credit: Canva
जहां तक हो सके, इस चटनी को फ्रेश बनाकर खाएं। वहीं बहुत ज्यादा खाने से बचें।
Credit: Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स