बची चाय की पत्ती से तैयार होगा जादुई स्क्रब, इस्तेमाल करते ही हट जाएगी टैनिंग

Medha Chawla

Apr 01, 2025

​एंटी-टैनिंग स्क्रब​

गर्मियों में धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग हो जाती है, जिससे स्किन बेजान दिखने लगती है। चायपत्ती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और टैनिन त्वचा को डी-टैन करने में मदद करते हैं।

Credit: canva

​चायपत्ती के फायदे​

चायपत्ती त्वचा से डेड सेल्स हटाकर उसे साफ और चमकदार बनाती है। यह नेचुरल और केमिकल-फ्री स्क्रब है, जो हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है। आइए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

Credit: canva

​जरूरी चीजें​

इस स्क्रब को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच इस्तेमाल की हुई चायपत्ती, एक बड़ा चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद चाहिए होगा।

Credit: canva

​स्क्रब बनाने का तरीका​

इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को पहले धोकर सुखा लें और इसमें बेसन, दही, नींबू का रस और शहद मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।

Credit: canva

You may also like

गर्मी में अब नहीं फटेंगे होंठ, बस अपनाकर...
उम्र के हिसाब से रोजाना हर व्यक्ति कितने...

​इस्तेमाल का तरीका​

सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें ताकि धूल-मिट्टी हट जाए। अब स्क्रब को टैन हुए चेहरे, गर्दन, हाथ पर लगाकर हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें ताकि डेड स्किन निकल जाए।

Credit: canva

​लगाने के बाद​

इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि त्वचा इसे अच्छी तरह से सोख ले। फिर गुनगुने पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

Credit: canva

​इस स्क्रब के फायदे​

ये स्क्रब टैनिंग हटाता है, डेड स्किन हटाता है, बेसन और चाय पत्तियां एक्सफोलिएट कर नई त्वचा लाने में मदद करते हैं। शहद और दही त्वचा को नमी देते हैं।

Credit: canva

​कितनी बार करें इस्तेमाल ​

सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो नींबू की जगह गुलाब जल डाल सकते हैं।

Credit: canva

​सावधानी​

इसे खुले घाव या कटे हुए स्थान पर न लगाएं। अगर जलन महसूस हो, तो तुरंत ठंडे पानी से धो लें। धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं, ताकि टैनिंग दोबारा न हो।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गर्मी में अब नहीं फटेंगे होंठ, बस अपनाकर देखें ये घरेलू नुस्खे

ऐसी और स्टोरीज देखें