खुर्जा की खुरचन तो इगलास की चमचम, UP के इन कस्बों की मिठाइयां हैं वर्ल्ड फेमस

कुलदीप राघव

Nov 25, 2023

​खुर्जा की खुरचन​

उत्तर प्रदेश में छोटे छोटे कस्बों में खास मिठाइयां बनती हैं जोकि वर्ल्ड फेमस हैं। इनमें खुर्जा की खुरचन शामिल है। पीएम मोदी भी खुरचन के मुरीद हैं।

Credit: Instagram

Friendship Day Quotes

​इगलास की चमचम​

हाथरस जिले के कस्बे इगलास की चमचम काफी फेमस है। यह दिखने में गुलाब जामुन जैसी है लेकिन स्वाद काफी अलग है।

Credit: Instagram

​​हब्शी हलवा​

फैजाबाद के रुदौली कस्बे की पहचान है, यहां का हब्शी हलवा।अंकुरित गेहूं पीसकर उसमें जाफरान, खोया जैसी तमाम खास चीजें डाल कर यह हलवा बनाया जाता है।

Credit: Instagram

​बाराबंकी के काले खुरमे​

बाराबंकी के काले खुरमे वर्ल्ड फेमस हैं। दूध, मैदे और खोये से बनने वाला यह खुरमा बांसे की हर रस्म का हिस्सा होता है।

Credit: Instagram

You may also like

आलिया-दीपिका समेत इन हसीनाओं ने खोला अपन...
​एक हजारों में प्यारी बहना पर खूब जचेंगी...

​संडीला के लड्डू​

लखनऊ के पास संडीला कस्बा है। यहां चने के बेसन, केवड़ा, चाशनी, शक्कर का बुरादा और मेवे से तैयार होने वाला लड्डू फेमस है।

Credit: Instagram

​बागपत की बालूशाही​

पश्चिमी यूपी के बागपत की बालूशाही के क्या कहने। 80 साल से यहां भगत जी स्वीट्स बालूशाही बेच रहा है।

Credit: Instagram

​बांदा का सोहन हलवा​

पूरे बुंदेलखंड में सोहन हलवा मिलता है लेकिन बांदा का सोहन हलवा खा लिया तो समझो आनंद आ गया।

Credit: Instagram

​मेरठ की नानखटाई​

मेरठ की नानखटाई हर मेले की शान होती है। यह ऐसी मिठाई है जो मुंह में रखते ही घुल जाती है।

Credit: Instagram

​मुरादाबाद का मक्खन समोसा​

यूपी के मुरादाबाद का मक्खन समोसा काफी फेमस है।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: आलिया-दीपिका समेत इन हसीनाओं ने खोला अपना ब्रांड, मालकिन बन अब मचा रहीं धूम

ऐसी और स्टोरीज देखें