Nov 24, 2025
टीवी एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत और एक्टर संदीप बसवाना शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होने अपनी शादी की खबर शेयर की है।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
अश्लेषा और संदीप करीब करीब 23 सालों से रिलेशनशिप में हैं। और सालों से वे लिव इन में भी रह हैं।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
कपल ने बहुत ही सिंपल और ट्रेडिशनल अंदाज में शादी की है। बेशक ही दोनों शादी के जोड़े में बहुत प्यारे लग रहे थे।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
41 साल की अश्लेषा ने अपनी शादी के लिए साड़ी पहनी थी। पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में दुल्हन और मैचिंग पेस्टल कुर्ता पजामा में दुल्हे राजा प्यारे लगे।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
गुलाबी कलर की साड़ी बेशक ही अश्लेषा पर बहुत ही ज्यादा सूट कर रही थी। उन्होने साड़ी को प्लीट्स के साथ उल्टा पल्ला स्टाइल में ड्रेप किया था।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
सिल्वर बॉर्डर पर जरी वर्क के साथ वाली ये गुलाबी कलर की साड़ी बहुत ही एलिगेंट लग रही थी। अश्लेषा ने सिंपल साड़ी को भी यूनिक अंदाज में ड्रेप किया था।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
डबल दुपट्टा ड्रेप के साथ इस साड़ी के लुक में चार चांद लग गए थे।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
दुल्हन ने साड़ी के साथ बहुत ही सिंपल सा पर्ल चेन और पेन्डेंट वाला नेकलेस और ईयररिंग्स पहनी थी। वहीं पतला सा कुंदन का मांग टीका और हाथों में चूड़ियां भी खूब खिल रही थी। उन्होने लटकन वाली नोज पिन भी पहनी थी।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
सिर पर पल्लू, हाथों में मेहंदी, चूड़ी के साथ दुल्हनिया लुक में अश्लेषा बहुत ही सुंदर दिख रही थीं। बेशक उनकी साड़ी और ब्लाउज के ज्वेलरी सब कुछ परफेक्ट था।
Credit: Instagram/Ashlesha Savant
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स