Nov 02, 2025
तुलसी चाहे धूप में हो या बारिश, हर हाल में जीवित रहती है। यह सिखाती है कि इंसान को भी हर स्थिति में मजबूती से डटे रहना चाहिए।
Credit: Pexels/istock
तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरी होती हैं। इससे सीखें कि हमारा जीवन भी किसी के काम आना चाहिए।
Credit: Pexels/istock
तुलसी दिखने में साधारण है, पर गुणों में असाधारण। यानी बाहरी रूप नहीं, अंदर की अच्छाई मायने रखती है।
Credit: Pexels/istock
तुलसी को रोज़ पानी देने से वह हरी-भरी रहती है। यह बताती है कि जीवन में अनुशासन और नियमितता जरूरी है।
Credit: Pexels/istock
तुलसी घर की हवा को शुद्ध करती है। ठीक वैसे ही हमें भी अपनी सोच को साफ़ रखकर माहौल को सकारात्मक बनाना चाहिए।
Credit: Pexels/istock
भले तुलसी गमले में उगती हो, लेकिन उसका प्रभाव पूरे घर में होता है। यानी स्थान नहीं, योगदान मायने रखता है।
Credit: Pexels/istock
तुलसी की पत्तियां मुरझाने पर भी सुगंध देती हैं। यानी मुश्किल हालात में भी हमें अपनी अच्छाई नहीं छोड़नी चाहिए।
Credit: Pexels/istock
तुलसी पूजा का हिस्सा भी है और औषधि भी। मतलब आस्था के साथ कर्म जरूरी है। सिर्फ पूजा नहीं, सेवा भी जीवन का उद्देश्य होनी चाहिए।
Credit: Pexels/istock
तुलसी धीरे-धीरे बढ़ती है, लेकिन स्थायी रहती है। यह सिखाती है कि धैर्य रखो, सच्ची मेहनत का फल देर से ही सही, पर मिलता ज़रूर है।
Credit: Pexels/istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स