कश्मीरी खाने की जान कहलाते हैं ये 8 Veg Foods, स्‍वाद और जायके से हैं भरपूर

Medha Chawla

Dec 16, 2024

​कश्मीर का खाना​

धरती की सबसे खूबसूरत जगहों में से ए‍क कश्‍मीर केवल द‍िलकश नजारों से आखों को सुकून ही नहीं बल्‍क‍ि अपने जायकेदार खाने से जुबान को स्‍वाद भी चखाता है।

Credit: canva

​वेज डिशेस​

वैसे तो कश्मीरी खाना अपनी नॉन वेज डिशेस के ल‍िए जाना जाता है लेक‍िन कई दशकों से यहां पर लजीज वेज डिशेस भी पकाई जाती हैं ज‍िन्‍हें एक बार तो खाना बनता हैं।

Credit: canva

​मोदुर पुलाव ​

दालचीनी, केसर, दूध, घी, चीनी, काजू, बादाम, हरी इलायची और कई अन्य सामग्रियों का इस्‍तेमाल करके तैयार किए गए मीठे कश्मीरी पुलाव का स्‍वाद बेम‍िसाल होता है।

Credit: canva

​दम आलू ​

दम आलू कश्मीरी खाने के सबसे मशहूर खाना माना जाता हैं। इसे दही, अदरक पाउडर, सौंफ और दूसरे गरम मसालों के साथ पकाया जाता है।

Credit: canva

You may also like

हफ्ते भर की मलाई से निकलेगा इतना सारा घी...
66 की उम्र में क्‍या खाकर जवान लगती हैं ...

​नदरू मोंजे ​

कमल के तने से बनने वाली ये एक कमाल की डिश है ज‍िसे चाय, चावल, और केचप के साथ खाया जाता है।

Credit: canva

​कश्मीरी हाक ​

इस साग को सरसों के तेल, हींग और सूखी लाल मिर्च के साथ साग पकाया जाता है ज‍िसे कश्मीरी पंडित बड़े ही चाव के साथ खाते हैं।

Credit: canva

​गोभी का भरता ​

सर्दियों के कड़कड़ाते मौसम में सबसे अधिक खाई जाने वाली सब्‍जी गोभी को मसालों के साथ पका कर कीमे का रूप द‍िया जाता हैं।

Credit: canva

​चमन ​

ये एक क्रि‍मी पनीर की करी है जिसको सौंफ और इलाईची से फ्लेवर के साथ पकाया जाता है। इसे रायते और रोटी के साथ खाया जाता है।

Credit: canva

​ल्योदुर ​

हल्‍के मसालों के साथ पनीर की ये शानदार डिश कश्मीरी घरों में अक्सर पकाई जाती है।


Credit: canva

​नंदरू यखनी ​

ये ए‍क पारंपर‍िक कश्मीरी खाना है ज‍िसे कमल ककड़ी और दही की ग्रेवी के साथ पकाया जाता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: हफ्ते भर की मलाई से निकलेगा इतना सारा घी, बिना गैस जलाए ही हो जाएगा काम

ऐसी और स्टोरीज देखें