Ritu raj
Dec 30, 2024
दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत में रह रहे लोगों का सर्दी से बुरा हाल है। सर्दियों में कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी स्वेटर, शॉल खूब पहनते हैं।
Credit: iStock
गर्म कपड़े ना केवल हमें ठंड से बचाते हैं बल्कि शरीर को गर्म रखने का काम करते हैं।
Credit: iStock
सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म कपड़े पहनकर ही सो जाते हैं जिससे ऊनी कपड़ों पर रोएं निकल आते हैं।
Credit: iStock
इसके अलावा कई बार ये भी देखने को मिलता है कि दो धुलाई के बाद ही कपड़े पर रोएं निकल जाते हैं।
Credit: iStock
इनसे काफी लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप ऊनी कपड़ों से रोएं आसानी से हटा सकते हैं।
Credit: iStock
इसके लिए रोएं वाली जगह पर पैकिंग टेप लगाएं और फिर झटके से इसे खींचे। इससे रोएं आसानी से निकल जाएंगे।
Credit: iStock
ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप विनेगर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपड़ों को पानी में भिगोएं और फिर इसमें एक चम्मच विनेगर मिलाएं।
Credit: iStock
इसके लिए ब्लेड वाला रेजर लें और इसे ऊनी कपड़ों पर चलाएं। इससे आसानी से रोएं निकल जाएंगे।
Credit: iStock
इसके लिए रोएं वाली जगह पर कंघी घुमाएं। इससे भी रोएं आसानी से निकल जाएंगे।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स