Jul 14, 2025
खटमल छोटे कीट होते हैं जो रात को खून चूसते हैं, जिससे खुजली और त्वचा पर लाल निशान हो जाते हैं।
Credit: iStock
ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से खटमल से छुटकारा पा सकते हैं।
Credit: iStock
गर्म पानी से चादर, तकिया कवर और कंबल को गर्म पानी से धोने से खटमल का संक्रमण कम हो जाता है। उन्हें कम से कम 60°C या उससे अधिक तापमान के गर्म पानी में धोएं।
Credit: iStock
खटमल से निजात पाने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गद्दे, बिस्तर को वैक्यूम क्लीनर से अच्छी तरह साफ करें।
Credit: iStock
टी ट्री ऑयल में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। पानी में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे चादर, गद्दे पर स्प्रे करें।
Credit: iStock
सिरका भी खटमल को भगाने में कारगर साबित होता है। इसके लिए पानी में सिरका मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और इसे सीधे खटमल और उनके छिपने की जगहों पर स्प्रे करें। सिरके की तेज गंध खटमल को दूर रखती है।
Credit: iStock
नीलगिरी का तेल भी अपनी तेज गंध के कारण खटमल को दूर भगाने में मदद करता है। इसे पानी में मिलाकर स्प्रे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Credit: iStock
नीम का तेल कीटनाशक गुणों से भरपूर होता है। इसे पानी में मिलाकर या सीधे खटमल प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएं। यह खटमल को बढ़ने से रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स