Jul 07, 2025

चुटकियों में गायब होंगे नल पर चुंबक की तरह चिपके दाग, बस इन तरीकों से करें साफ

Ritu raj

​नल का इस्तेमाल​

नल का इस्तेमाल दिन भर में कई दफा किया जाता है। बार बार यूज करने से इसपर साबुन और पानी के दाग लग जाते हैं।

Credit: iStock

​साबुन और पानी के दाग की वजह से नल गंदे लगते हैं। ​

Credit: iStock

​दाग हटाने के नुस्खे​

ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप नल से पानी और साबुन के दाग को हटा सकते हैं।

Credit: iStock

​सफेद सिरका​

सफेद सिरका पानी के दाग और साबुन के मैल को हटाने के लिए एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में सफेद सिरका और पानी मिलाएं। दागों पर स्प्रे करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। एक मुलायम कपड़े या स्पंज से पोंछ लें और साफ पानी से धो लें।

Credit: iStock

You may also like

सोमवार पर 10 मशहूर शेर: छुट्टियों का ख्व...
​बुढ़ापे में जवां ग्लो के लिए मुंह पर इं...

​नींबू का रस ​

नींबू का रस सिरके की तरह अम्लीय होता है और दाग हटाने में मदद करता है। नींबू के रस को सीधे दागों पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक नम कपड़े से पोंछ लें। आप नींबू के रस में थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं।

Credit: iStock

​बेकिंग सोडा​

दाग-धब्बों को हटाने में बेकिंग सोडा बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं। पेस्ट को दागों पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्पंज या ब्रश की मदद से दाग को साफ करें।

Credit: iStock

​टूथपेस्ट​

टूथपेस्ट की मदद से भी आप नल के दाग को हटा सकते हैं। इसके लिए थोड़ी मात्रा में टूथपेस्ट को सीधे दाग पर लगाएं। एक पुराने टूथब्रश या मुलायम कपड़े से धीरे से रगड़कर साफ करें।

Credit: iStock

​डिश सोप और सिरका​

इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 1 कप सफेद सिरका, 1/4 कप डिश सोप और 1/4 कप पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें और इसे नल पर लगाएं और इसकी सफाई करें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सोमवार पर 10 मशहूर शेर: छुट्टियों का ख्वाब अभी टूटा नहीं, पर सोमवार ने सच्चाई दिखा दी कहीं

ऐसी और स्टोरीज देखें