Jan 14, 2026

सूरज पर 10 बड़े शेर:सूरज सितारे चांद मिरे साथ में रहे, जब तक तुम्हारे हाथ मिरे हाथ में रहे

Suneet Singh

​​सूरज हूं ज़िंदगी की रमक़ छोड़ जाऊंगा, ​मैं डूब भी गया तो शफ़क़ छोड़ जाऊंगा​​



​​- इक़बाल साजिद


Credit: Pexels

​​ऊंची इमारतों से मकां मेरा घिर गया, ​कुछ लोग मेरे हिस्से का सूरज भी खा गए​​



​​- जावेद अख़्तर


Credit: Pexels

​​ये तो इक रस्म-ए-जहां है जो अदा होती है, ​वर्ना सूरज की कहां सालगिरह होती है​​



​​- अज्ञात


Credit: Pexels

​​. एक सूरज था कि तारों के घराने से उठा, ​आंख हैरान है क्या शख़्स ज़माने से उठा​​



​​- परवीन शाकिर


Credit: Pexels

You may also like

​काली साड़ी पहन लगेंगी तिल-गुड़ सी मीठी,...
ऊंचा वही उड़ता है जो साहस करता है, पतंग ...

​​मैं इस लिए हुजूम का हिस्सा नहीं बना, ​सूरज कभी नुजूम का हिस्सा नहीं बना​​



​​- शाहिद माकुली


Credit: Pexels

​​तेरे होते हुए महफ़िल में जलाते हैं चराग़, ​लोग क्या सादा हैं सूरज को दिखाते हैं चराग़​​

- अहमद फ़राज़

Credit: Pexels

​​उदासी शाम तन्हाई कसक यादों की बेचैनी, ​मुझे सब सौंप कर सूरज उतर जाता है पानी में​​



​​- अलीना इतरत


Credit: Pexels

​मिरे सूरज आ! मिरे जिस्म पे अपना साया कर, ​बड़ी तेज़ हवा है सर्दी आज ग़ज़ब की है​​



​​- शहरयार


Credit: Pexels

​​सियाह रात नहीं लेती नाम ढलने का, ​यही तो वक़्त है सूरज तिरे निकलने का​​



​​- शहरयार


Credit: Pexels

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​काली साड़ी पहन लगेंगी तिल-गुड़ सी मीठी, मकर संक्रांति पर यूं पहन जीत लें सबका दिल​

ऐसी और स्टोरीज देखें