शाहरुख की राजकुमारी बनीं संस्कारी, शीशे के टुकड़ों से सजी साड़ी में खूब दिया पोज

Srishti

Dec 12, 2024

​आलिया की रिसेप्शन पार्टी​

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने आज अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे संग शादी कर ली है। बीती रात इनकी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी।

Credit: instagram

Ayurvedic Tips For Hairfall

​आलिया के मेहमान​

इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड के कई सारे सेलेब्स उन्हें गुड विशेष देने पहुंचे। लिस्ट में अभिषेक बच्चन समेत कई सारे स्टार्स का नाम शामिल है।

Credit: instagram

​शाहरुख की बिटिया ​

ऐसे में शाहरुख की बेटी सुहाना खान भला कैसे पीछे रह सकती थीं। आलिया तो उनकी दोस्त भी हैं।

Credit: instagram

​साड़ी में एंट्री ​

सुहाना खान ने जब पिच कलर की साड़ी में रिसेप्शन पार्टी में एंट्री मारी तो हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। इस खूबसूरत साड़ी को सुहाना ने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया था।

Credit: instagram

You may also like

फीकी पार्टी में भी आ जाएगी जान, अगर अवनी...
सर्दी में रोज खाएं ये भूरे लड्डू, शरीर म...

​मिरर वर्क​

सुहाना ने इस पार्टी के लिए सबसे अलग और खास मिरर वर्क वाली साड़ी चुनी, जो उनके रूप में चार चांद लगा रही थी। इस साड़ी को उन्होंने काफी एलिगेंट तरीके से ड्रेप भी किया।

Credit: instagram

​हीरे का ब्रेसलेट​

सुहाना के इस सिंपल लुक में उनकी जूलरी की खूब चर्चा रही। हाथों में डायमंड ब्रेसलेट सजाकर सुहाना खान बला की हसीन लग रही थीं।

Credit: instagram

​कुंदन जड़ी अंगूठी​

वहीं, इस ब्रेसलेट के अलावा सुहाना ने अपने एक हाथ की उंगली में कुंदन जड़ी अंगूठी पहनी।

Credit: instagram

​कुंदन वाला झुमका ​

इतना ही नहीं, सुहाना ने इस पूरे मिनिमल लुक को कुंदन वाले हैवी झुमके के साथ कंप्लीट किया। खास बात ये है कि पूरे आउटफिट और नेल्स का कलर तो पिच था मगर झुमके मल्टीकलर वाले दिखे।

Credit: instagram

​मिनिमल मेकअप​

बात करें मेकअप की तो मिनिमल मेकअप इन दिनों ट्रेंड में है, जिसे सुहाना खान ने भी फॉलो किया। मैट फिनिश वाले मेकअप में वो बेहद प्यारी लगी।

Credit: instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: फीकी पार्टी में भी आ जाएगी जान, अगर अवनीत की तरह ड्रेस पहन कर ली शिरकत

ऐसी और स्टोरीज देखें