Jul 16, 2025

​टाइल्स पर जमे सिलेंडर के जिद्दी दाग की होगी छुट्टी, बस अपनाकर देखें ये नुस्खे ​

Ritu raj

​​हर घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। ​​

Credit: istock/X

​​एक ही जगह पर सिलेंडर रखने की वजह से सिलेंडर के जंग के निशान हो जाते हैं। ​​

Credit: istock/X

​​ऐसे में यहां हम इन दागों को छुड़ाने के घरेलू टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ​​

Credit: istock/X

​नींबू और नमक​

​नींबू और नमक की मदद से सिलेंडर के दाग छुड़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़के। अब इसे सीधे निशान पर रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद, पानी से धो लें। इससे दाग आसानी से निकल जाएंगे। ​

Credit: istock/X

You may also like

​मनी प्लांट में निकलने लगेगी नई चमकदार प...
​जब कोई रास्ता ना दिखे तो याद कर लें Che...

​​बेकिंग सोडा और सिरका​​

​इसके लिए दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा में सिरका मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दाग पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर एक ब्रश या स्क्रब से रगड़कर साफ करें और पानी से धो लें।​

Credit: istock/X

​​टूथपेस्ट​​

​सफेद जेल वाला टूथपेस्ट लें और इसे सीधे दाग पर लगाएं। एक पुराने टूथब्रश या कपड़े से गोलाकार गति में रगड़ें। फिर पानी से धो लें। ​

Credit: istock/X

​​नमक और टमाटर​​

नमक और टमाटर की मदद से भी आप टाइल्स पर लगे जिद्दी दाग को छुड़ा सकते हैं। इसके लिए टमाटर को दो हिस्सों में काट लें, फिर इसपर थोड़ा सा नमक डालकर टाइल्स पर रगड़ें।

Credit: istock/X

​​नमक और सिरका​​

​फर्श से जंग के निशान हटाने के लिए आप नमक और सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक और सिरका को मिलाकर घोल तैयार करें और इससे टाइल्स की सफाई करें। ​

Credit: istock/X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​मनी प्लांट में निकलने लगेगी नई चमकदार पत्तियां, बस अपनाकर देखें ये चमत्कारी ट्रिक​

ऐसी और स्टोरीज देखें