Dec 13, 2024
अमरूद तो एक ऐसा फल है, जो हर किसी को पसंद आता है। कोई इसे मीठा खाता है तो कोई चटपटा मसालों के साथ।
Credit: canva
अमरूद में अगर थोड़ा नमक और नींबू पड़ जाए तो मजा ही आ जाता है।
Credit: canva
आज हम आपको अमरूद की चाट बनाना सिखाएंगे, जो सिर्फ 60 सेकेंड में घर पर तैयार हो जाती है।
Credit: canva
चाट बनाने के लिए आपको अमरूद, काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरी मिर्च, अनार दाना, धनिया पत्ता और नींबू चाहिेए।
Credit: canva
घर पर अमरूद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को काटकर धो लें।
Credit: canva
इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटे हुए अमरूद में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, हरी मिर्च मिलाएं।
Credit: canva
ये सारे मसाले मिक्स करने के बाद इसमें अपने स्वादानुसार नींबू का रस मिलाएं।
Credit: canva
अब आप चाहें तो इस मिश्रण में धनिये का पत्ता और अनार के दाने डाल सकते हैं।
Credit: canva
बस ये सर्व करने को तैयार है। आज इसे सुबह नाश्ते के बाद या शाम की चाय के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स