Jul 03, 2025

इन तरीकों से मसालों को करें स्टोर, सालों तक नहीं होंगे खराब

Ritu raj

​एयरटाइट कंटेनर का करें इस्तेमाल​

मसालों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर जैसे कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक में स्टोर करें। यह नमी और हवा को अंदर जाने से रोकेगा, जिससे मसाले ताजे रहेंगे और फंगस लगने की संभावना कम होगी।

Credit: iStock

​ठंडी और सूखी जगह पर रखें​

मसालों को सीधे धूप से बचाएं, क्योंकि सूरज की किरणें उनके नेचुरल तेल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन्हें किसी ठंडी और सूखी जगह पर रखें, जैसे किचन कैबिनेट।

Credit: iStock

​नमी सोखने वाले एजेंट का करें इस्तेमाल​

अगर आपके किचन में ज्यादा नमी रहती है, तो आप मसालों के डिब्बे में एक छोटी पोटली में सेंधा नमक, चावल या लौंग रख सकते हैं। ये नमी को सोखने में मदद करेंगे।

Credit: iStock

​सूखे चम्मच का इस्तेमाल​

हर बार मसाले निकालते समय हमेशा सूखे चम्मच का ही इस्तेमाल करें। गीले चम्मच से मसाले निकालने से नमी कंटेनर में चली जाती है, जिससे मसालों में गांठें पड़ने लगती है।

Credit: iStock

You may also like

बिना सर्जरी 53 की स्किन दिखेगी 23 जैसी, ...
नथुली से गुलबंद तक.. इन 9 गहनों के बिना ...

​साबुत मसाले खरीदें और पीसें​

बरसात के मौसम में पाउडर वाले मसालों की जगह खड़े मसालों का उपयोग करना बेहतर होता है। खड़े मसाले जल्दी खराब नहीं होते हैं। अपनी जरूरत के हिसाब से थोड़े-थोड़े मसाले पीसते रहें।

Credit: iStock

​कम मात्रा में खरीदें​

बरसात के मौसम में मसालों को बड़ी मात्रा में खरीदने से बचें। छोटी मात्रा में खरीदें ताकि वे इस्तेमाल होने से पहले खराब न हों।

Credit: iStock

​ मसालों को फ्रिज में रखने से बचें​

मसालों को भूलकर भी फ्रिज में न रखें। इससे मसाले जल्दी खराब हो जाते हैं।

Credit: iStock

​मसालों के डिब्बे को साफ करते रहें​

मसालों के डिब्बों को हफ्ते में साफ करते रहना जरूरी है। गीले हाथों से मसालों को न छुएं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बिना सर्जरी 53 की स्किन दिखेगी 23 जैसी, जानें Magical Skin Care रूटीन

ऐसी और स्टोरीज देखें