Jun 11, 2025
Credit: iStock
हममे से ज्यादातर लोग मार्केट से खरीद कर अचार खाते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि इसे बनाना बेहद आसान है।
Credit: iStock
यहां हम आपको हरी मिर्च का अचार बनाने की आसान सी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Credit: iStock
250 ग्राम हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 छोटा चम्मच राई , 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1/2 छोटा चम्मच मेथी दाना, 1/4 छोटा चम्मच हींग, 1 बड़ा चम्मच सिरका, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर,नमक स्वादानुसार।
Credit: iStock
हरी मिर्च को अच्छे से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें। यह बहुत ज़रूरी है कि मिर्च में पानी न हो, वरना अचार खराब हो सकता है। मिर्च के डंठल हटा दें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो उन्हें बीच से लंबा चीरा भी लगा सकते हैं।
Credit: iStock
एक पैन में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए, तो इसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालें। धीमी आंच पर इन्हें 30-45 सेकंड तक भूनें जब तक मसालों से खुशबू न आने लगे। ध्यान रहे कि मसाले जलें नहीं।
Credit: iStock
अब इसमें हींग और हल्दी पाउडर डालकर 10 सेकंड के लिए भूनें।
Credit: iStock
कटे हुए हरी मिर्च के टुकड़े पैन में डालें। अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। 1-2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।
Credit: iStock
आंच बंद कर दें और तुरंत सिरका डालें। सिरका अचार को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है और एक खट्टापन भी देता है। सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएं।
Credit: iStock
अचार को पूरी तरह से ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे एक साफ, सूखे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स