Dec 05, 2024
4 दिसंबर को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला बड़ी धूमधाम से शादी के बंधन में बंध गए। नए जोड़े की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Credit: instagram
इन तस्वीरों में शोभिता का ब्राइडल लुक खासा चर्चा में रहा। एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन से ज्यादा सुनहर परी लग रही थीं।
Credit: instagram
शोभिता ने अपनी शादी के लिए लहंगा छोड़ गोल्डन सिल्क पट्टू साड़ी चुनी, जो उनपर काफी खूबसूरत लग रही थी। इस साड़ी पर असली सोने का जरी वर्क था।
Credit: instagram
बता दें कि ऐश्वर्या राय ने भी अपनी शादी में गोल्डेन सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसपर भी सोने का जरी वर्क था। फैंस को शोभिता की साड़ी हुबहू ऐश्वर्या की साड़ी की कॉपी लग रही है।
Credit: instagram
शोभिता की ब्राइडल जूलरी पर एक नजर डालें तो एक्ट्रेस ने गले में नक्षी हारम और दो लेयर वाला नेकलेस यानी कसूमल, माथे पर पपीड़ी बिल्ला, कमर में नक्षी वदनम और हाथों में लक्ष्मी कड़ियम पहना है।
Credit: instagram
ऐश्वर्या की जूलरी का पैटर्न भी तकरीबन ऐसा ही था। सबसे खास बात ये है कि ऐश्वर्या ने अपने बाजू पर जो साउथ इंडियन ट्रेडिशन गोल्ड बाजूबंद पहना था, वही शोभिता ने भी पहना है।
Credit: instagram
मिसेस शोभिता नागा चैतन्य का पूरा ब्राइडल लुक काफी प्यारा है। इस लुक को उन्होंने नाक में बुलाक पहनकर पूरा किया है।
Credit: instagram
वहीं शोभिता के दुल्हे राजा नागा चैतन्य ने अपने दादा की धोती, जिसे पांचा कहा जाता है, वो पहना। साथ में वो ऑफ व्हाइट वष्टि- कुर्ते में नजर आए।
Credit: instagram
शादी की रस्मों के दौरान शोभिता और उनके पति नागा चैतन्य दोनों के ही माथे पर पेटा यानी बासिकम बंधा हुआ था, जो तेलुगू ट्रेडिशनल शादियों में बांधा जाता है।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स