Nov 29, 2023
श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती के साथ ही फैशन स्टेटमेंट भी सेट करती रहती हैं। ऐसे में शादियों के सीजन में आप एक्ट्रेस से ड्रेसिंग आइडिया ले सकती हैं।
Credit: instagram
जरी वर्क आउटफिट शादियों में पहनने के लिए परफेक्ट होते हैं। ये आपको एक कंफर्टेबल और हैवी लुक देता है।
Credit: instagram
इस वक्त मिरर वर्क और शरारा सूट दोनों ही काफी ट्रेंड में है। प्री-वेडिंग फंक्शन जैसे हल्दी में श्वेता के इस लुक को आप रिक्रिएट कर सकते हैं।
Credit: instagram
अगर आप शादी में साड़ी पहनना चाहती हैं लेकिन पहनना नहीं आता है तो श्वेता की तरह ही इस ड्रेप साड़ी को चुन सकती हैं। शादी का फंक्शन हो तो शाइन फेब्रिक चूज करें।
Credit: instagram
रिसेप्शन पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए ग्लिटर साड़ी को चुनना ही बेस्ट होता है। श्वेता की ये ब्लैक कलर की साड़ी स्टनिंग है।
Credit: instagram
शादी या पार्टी में कुछ अलग लुक चाहिए तो रेड शिफॉन साड़ी के साथ ब्लैक कलर की हैवी जरी वर्क का ब्लाउज पहन सकती हैं।
Credit: instagram
फ्लोरल लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। श्वेता का ये सफेद रंग का फ्लोरल लहंगा मेहंदी या संगीत के फंक्शन के लिए परफेक्ट है।
Credit: instagram
सिंपल शिमरी लाइट कलर की साड़ियां भी शादी-पार्टियां में खूब खिलती हैं। इन साड़ियों को आप स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।
Credit: instagram
यूं तो नेट की साड़ी का जमाना काफी पुराना हो गया, लेकिन आप चाहें तो ऐसी साड़ी को डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी करके एक अलग और खूबसूरत लूक पा सकती हैं।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स