Mar 20, 2025

ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई-नई है... शबाना अदीब के 10 चुनिंदा शेर

Ritu raj

​ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें...​

ख़ामोश लब हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फ़त नई-नई है,
अभी तक़ल्लुफ़ है गुफ़्तगू में, अभी मोहब्बत नई-नई है।

Credit: X

​अभी न आएँगी नींद न तुमको...​

अभी न आएँगी नींद न तुमको, अभी न हमको सुकूं मिलेगा
अभी तो धड़केगा दिल ज़्यादा, अभी मुहब्बत नई नई है।

Credit: X

​बहार का आज पहला दिन है...​

बहार का आज पहला दिन है, चलो चमन में टहल के आएं
फ़ज़ा में खुशबू नई नई है गुलों में रंगत नई नई है।

Credit: X

​जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना...​

जो खानदानी रईस हैं वो मिजाज रखते हैं नर्म अपना,
तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई-नई है।

Credit: X

You may also like

गाय-भैंस नहीं ऐसी ऐसी चीजों का दूध बेचते...
जब सारे रास्ते हो जाए बंद, तो याद कर लें...

​ज़रा सा कुदरत ने क्या नवाज़ा...​

ज़रा सा कुदरत ने क्या नवाज़ा के आके बैठे हो पहली सफ़ में
अभी क्यों उड़ने लगे हवा में अभी तो शोहरत नई नई है।

Credit: X

​बमों की बरसात हो रही है...​

बमों की बरसात हो रही है, पुराने जांबाज़ सो रहे है
ग़ुलाम दुनिया को कर रहा है वो जिसकी ताक़त नई नई है।

Credit: X

​हाल क्या दिल का है इज़हार से रौशन होगा...​

हाल क्या दिल का है इज़हार से रौशन होगा
यानी किरदार तो किरदार से रौशन होगा
रात दिन आप चराग़ों को जलाते क्यूं हैं
घर चराग़ों से नहीं प्यार से रौशन होगा

Credit: X

​यही बात ख़ुद समझना यही बात आम करना...​

यही बात ख़ुद समझना यही बात आम करना
जो ग़ुरूर में हो डूबा उसे मत सलाम करना
मैं बस इतना चाहती हूं रहे चैन ज़िंदगी में
न बहुत ख़ुशी लुटाना न सुकूं हराम करना

Credit: X

​आज दुनिया को ये तरक़ीब बता दी जाए...​

आज दुनिया को ये तरक़ीब बता दी जाए
दुश्मनी प्यार की लहरों में बहा दी जाए
मरने वालों के लिए लोग दुआ करते हैं
मेेरे मरने की भी अफ़वाह उड़ा दी जाए

Credit: X

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: गाय-भैंस नहीं ऐसी ऐसी चीजों का दूध बेचते हैं कुमार विश्वास के दामाद, घर पर भी बनाना आसान

ऐसी और स्टोरीज देखें