राजस्थान के कोटा में है एफिल टॉवर और ताजमहल, 7 अजूबों को एक साथ देखने खिंचे आते हैं लोग

कुलदीप राघव

Apr 22, 2023

​कोटा में है पार्क ​

कोटा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है सेवन वंडर्स पार्क, जिसमें दुनिया के सात अजूबों की लघु छवियां बनाई गई हैं।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​ताजमहल ​

आगरा का ताजमहल सात अजूबों में शामिल है और इस पार्क में एक दूसरा ताजमहल मौजूद है।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​एफिल टॉवर ​

पेरिस में स्थित एफिल टॉवर आपने तस्वीरों में देखी होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सेवन वंडर्स पार्क में हूबहू दूसरी एफिल टॉवर मौजूद है।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​दूर से आती है नजर​

ये एफिल टॉप काफी ऊंची है और काफी दूर से नजर आती है। यहां आने वाले पर्यटक एफिल टॉवर के साथ अपनी तस्वीरें खिंचाते हैं।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

You may also like

बेहद खूबसूरत है आमना शरीफ का ये 10 लहंगा...
EID पार्टी के लिए बेस्ट है हानिया आमिर क...

​स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी ​

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को सात अजूबों में शामिल किया गया है। इस सेवन वंडर्स पार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी भी है।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​कोलोसियम​

कोलोसियम या कोलिसियम इटली देश के रोम नगर के मध्य निर्मित रोमन साम्राज्य का सबसे विशाल एलिप्टिकल एंफ़ीथियेटर है। सात अजूबों में शामिल कोलोसियम की आकृति भी यहां मौजूद है।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा​

पीसा की झुकी हुई मीनार यानी “लीनिंग टावर ऑफ़ पीसा” भी इस पार्क में देखने को मिलती है।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​क्राइस्ट द रिडीमर​

क्राइस्ट द रिडीमर ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में स्थापित ईसा मसीह की एक प्रतिमा है जिसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आर्ट डेको स्टैच्यू माना जाता है। यह अजूबा भी आप इस पार्क में देख सक��े हैं।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

​मिस्र के पिरामिड​

मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (सम्राट) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। ये स्मारक सात अजूबों में शामिल हैं।

Credit: Instagram (kota_epic/kotahsahar)

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बेहद खूबसूरत है आमना शरीफ का ये 10 लहंगा-ब्लाउज स्टाइल

ऐसी और स्टोरीज देखें