Oct 22, 2025

सर्दी में टंकी में पानी गर्म रखने का जुगाड़, बिना गीजर भी नल से निकलेगा गर्म पानी

Medha Chawla

​गर्म पानी का जुगाड़​

सर्दी के मौसम में नल से जो ठंडा पानी निकलता है, उससे हाथ सुन्न हो जाते हैं।

Credit: iStock

​आने वाली है सर्दी​

सर्दी का मौसम शुरू होने वाला है। खासकर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का जोर रहेगा। देखें कुछ देसी जुगाड़ जिनसे टंकी के ठंडे पानी से आप बच सकते हैं।

Credit: iStock

​फोम शीट या थर्मोकोल​

टंकी के चारों ओर थर्मोकोल शीट या फोम शीट लपेटें। ढक्कन पर भी मोटा थर्मोकोल रखें और उसे प्लास्टिक शीट या टारपोलिन से ढक दें। इससे ठंडी हवा अंदर नहीं जाएगी और पानी का तापमान बना रहेगा।

Credit: iStock

​पुराने कंबल या रजाई से ढकें​

टंकी के चारों ओर पुराने कंबल, गद्दे या जूट की बोरी लपेटें। ऊपर से प्लास्टिक शीट से कवर कर दें ताकि नमी न लगे।

Credit: iStock

You may also like

जब कोई रास्ता ना दिखे तो याद कर लें शेर ...
सबसे ज्यादा कौन सी सब्जी पसंद करते हैं न...

​जगह और दिशा​

टंकी की जगह और दिशा पर ध्यान दें। कोशिश करें कि टंकी धूप वाली जगह पर हो। इससे पानी स्वाभाविक रूप से गर्म रहेगा।

Credit: iStock

​शेड बनवाएं ​

यदि टंकी छत पर खुले में है, तो उसके आसपास दीवारनुमा कवर या लकड़ी का शेड बना दें। इससे ठंडी हवा कम लगेगी।

Credit: iStock

​सोलर से लें हेल्प​

बाजार में सोलर टंकी कवर और सोलर वॉटर हीटर पाइप मिलते हैं। इनको टंकी से जोड़ देंगे तो नल से पानी गर्म मिलेगा।

Credit: iStock

​धूप का प्रयोग ​

लोहे या धातु की बाल्टी को भरकर धूप में रख दें। ताप से पानी नॉर्मल से हल्का गर्म मिलेगा।

Credit: iStock

​ये भी है विकल्प​

यदि बजट हो तो आप एक छोटा सोलर वॉटर हीटर (100–200 L) भी लगवा सकते हैं। इससे बिजली की बचत के साथ गर्म पानी हमेशा मिलेगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जब कोई रास्ता ना दिखे तो याद कर लें शेर के ये गुण, जीवन में सफलता के लिए है जरूरी

ऐसी और स्टोरीज देखें