Dec 17, 2024

सफ़र पर 10 मशहूर शेर: ज़िंदगी यूं हुई बसर तन्हा, क़ाफ़िला साथ और सफ़र तन्हा

Suneet Singh

​आज तक उस थकान से दुख रहा है बदन, एक सफ़र किया था मैंने ख़्वाहिशों के साथ​

- निदा फाज़ली

Credit: Pexels

​किसी को घर से निकलते ही मिल गई मंज़िल, कोई हमारी तरह उम्र भर सफ़र में रहा​


-अहमद फ़राज़

Credit: Pexels

​सफ़र के साथ सफ़र के नए मसाइल थे, घरों का ज़िक्र तो रस्ते में छूट जाता था​


- वसीम बरेलवी

Credit: Pexels

​इस सफ़र में नींद ऐसी खो गई, हम न सोए रात थक कर सो गई​


-राही मासूम रज़ा

Credit: Pexels

You may also like

पाकिस्‍तान के एक लाख रुपये में करीना ने ...
कैमरामैन फोकस करो: प्रियंका गांधी से पहल...

​अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफ़र के हम हैं, रुख़ हवाओं का जिधर का है उधर के हम हैं​


-निदा फ़ाज़ली

Credit: Pexels

​मुझे ख़बर थी मेरा इन्तजार घर में रहा, ये हादसा था कि मैं उम्र भर सफ़र में रहा​


-साक़ी फ़ारुक़ी

Credit: Pexels

​डर हम को भी लगता है रस्ते के सन्नाटे से, लेकिन एक सफ़र पर ऐ दिल अब जाना तो होगा​


- जावेद अख़्तर

Credit: Pexels

​है कोई जो बताए शब के मुसाफ़िरों को, कितना सफ़र हुआ है कितना सफ़र रहा है​


- शहरयार

Credit: Pexels

​अब के सफ़र में दर्द के पहलू अजीब हैं, जो लोग हम-ख़याल न थे हम-सफ़र हुए​


- खलील तनवीर

Credit: Pexels

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पाकिस्‍तान के एक लाख रुपये में करीना ने खरीदा सूट, भारत में इतना सस्ता फिर भी बहन-भाभी फेल

ऐसी और स्टोरीज देखें