Jul 16, 2025
आर माधवन और उनकी पत्नी ने बेशक ही बेटे वेदांत की बहुत ही शानदार अंदाज में परवरिश की है।
Credit: Instagram/ActorMaddy
वेदांत पापा की तरह एक्टर नहीं बने बल्कि उन्होने अपने बल बूते पर स्विमिंग में बेहतरीन करियर बनाया है।
Credit: Instagram/ActorMaddy
और ये पेरेंट्स की परवरिश और अनुशासन ही है, जिसने वेदांत को इस मुकाम तक पहुंचने में मदद की है। और इसके पीछे अच्छी लाइफस्टाइल भी बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है।
Credit: Instagram/ActorMaddy
बेटे के बेहतरीन रूटीन और डिसिप्लिन की तारीफ करते हुए आर माधवन ने बताया कि वे कब उठते और सोते हैं।
Credit: Instagram/ActorMaddy
वेदांत माधवन रोज सुबह 4 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं, वहीं रात को 8 बजे तक सो जाते हैं।
Credit: Instagram/ActorMaddy
वेदांत माधवन के लिए खाना भी एक व्यायाम जैसा है। वे सिर्फ खाना खाने पर नहीं बल्कि संतुलन और चबाने पर भी ध्यान देते हैं।
Credit: Instagram/ActorMaddy
माधवन खुद को बेटे की तुलना में काफी आलसी मानते हैं। हालांकि पेरेंट्स का ये समर्थन वाला व्यक्तित्व ही बच्चों को आगे ले जाता है।
Credit: Instagram/ActorMaddy
मैडी ने कभी भी बेटे को उनके जैसे एक्टर बनने के लिए फोर्स नहीं किया। ऐसे में वेदांत ने अपनी अलग पहचान बनाई है। हर पेरेंट को बच्चों को ऐसे ही सपोर्ट करना चाहिए।
Credit: Instagram/ActorMaddy
अच्छी पेरेंटिंग का एक हिस्सा बच्चों की सादगी भरी जिंदगी भी होती है। ये छोटी मोटी चीजें आपको भी सीखनी चाहिए।
Credit: Instagram/ActorMaddy
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स