Dec 18, 2024

अश्विन के बचपन का प्यार हैं प्रीति, स्कूल की मोहब्बत कॉलेज के बाद यूं हुई थी मुकम्मल

Suneet Singh

​अश्विन ने लिया संन्यास​

रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 287 मैच में 765 विकेट लेने वाले अश्विन अब अपना ज्यादातर समय परिवार के साथ बिताएंगे।

Credit: facebook

​आर अश्विन की फैमिली​

आर अश्विन के परिवार में उनकी पत्नी प्रीति नारायण और दो बेटियां हैं। बेटियों के नाम अखिरा और आध्या हैं।

Credit: facebook

​साल 2011 में रचाई थी शादी​

प्रीति संग अश्विन की शादी साल 2011 में हुई थी। दोनों ने साथ में बीटेक की पढ़ाई की थी।

Credit: facebook

​मल्टी टैलेंटेड हैं प्रीति​

प्रीति जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही शानदार क्लासिकल डांसर भी हैं। प्रीति बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं।

Credit: facebook

You may also like

सबसे ज्यादा कौन सी नौकरी करने वालों के ह...
बिना जामन के दही कैसे जमाएं? 15 मिनट में...

​संभालती हैं पति का काम​

कहने को हाउसवाइफ प्रीति पति के शुरू किये हुए कई कामों की जिम्मेदारी संभालती हैं। वह जेन नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी की मैनेजर हैं।

Credit: facebook

​चैरीटी भी करती हैं प्रीति​

प्रीति द अश्विन फाउंडेशन नाम से एक चैरिटेबल संस्था भी चलाती हैं जो नेत्र दान और रक्त दान जैसे काम करती है।

Credit: facebook

​चलाती हैं इवेंट मैनेजमेंट कंपनी​

इसके अलावा प्रीति कैरम बॉल मीडिया नाम से इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाती हैं। वह घर और बाहर की जिम्मेदारी बखूबी संभाल रही हैं।

Credit: facebook

​बचपन का प्यार हैं प्रीति​

बता दें कि प्रीति आर अश्विन के बचपन का प्यार हैं। दोनों की स्कूलिंग एक ही स्कूल से हुई।

Credit: facebook

​लंबी चली लव स्टोरी​

स्कूल के दिनों से दोनों की प्रेम कहानी जो शुरू हुई वह कॉलेज होते हुए 2011 में शादी के रूप में मुकम्मल हुई।

Credit: facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: सबसे ज्यादा कौन सी नौकरी करने वालों के होते हैं तलाक, कहीं आप भी तो नहीं कतार में

ऐसी और स्टोरीज देखें