Jan 04, 2026
पंजाबी सूट के साथ पटियाला सलवार सबसे बेस्ट लगती है। इस सलवार में काफी सारी प्लेट्स बनी होती है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाती है।
Credit: pinterest
सरायकी सलवार पंजाबी में काफी ज्यादा फेमस है। इनमें प्लेट्स कम होती हैं लेकिन ये फैले हुए होते हैं और देखने में स्टाइलिश भी लगती हैं। ये फुलकारी और पटियाला सूट के साथ काफई अच्छे से पेयर होती हैं। ये आपको कंफर्ट भी देगी।
Credit: pinterest
चुड़िदार सलवार सलवार शरीर से फिट होती हुई टखनों पर चूड़ी जैसा घेरा बनाती है। ये पैर को लंबा और पतला दिखाने के लिए बेस्ट है।
Credit: pinterest
स्ट्रेट कट सलवार में अधिक घेर नहीं होता। ये पहनने में आरामदायक होने के साथ एलिगेंट लुक देती है। लंबी या मीडियम लंबाई की कुर्ती के साथ स्ट्रेट कट सलवार बहुत सुंदर और संतुलित दिखाई देती है।
Credit: pinterest
पंजाबी लड़कियां भी स्ट्रेट कट सूट के साथ ऐसे प्लाजो सलवार जरूर पहनती हैं। ये सलवार खुला-खुला होता है और कंफर्ट से लेकर स्टाइल तक में बेस्ट है।
Credit: pinterest
शरारा सलवार की तो बात ही अलग है। इस सलवार को आप अनारकली और घरारे सूट के साथ पहन सकती हैं। जब लोहड़ी और बैसाखी जैसे त्योहार आते हैं तो पंजाबी लड़कियां ऐसे ही सलवार पहनती हैं।
Credit: pinterest
धोती स्टाइल सलवार काफी ट्रेंडी डिजाइन है। इसमें सामने की ओर ड्रेपिंग और प्लीट्स होती हैं। ये सलवार खास तौर पर फेस्टिव और पार्टी वियर के लिए पसंद की जाती है।
Credit: pinterest
बैगी पंजाबी सलवार कमर से थोड़ा चौड़ी और पैरों तक ढीली रहती है, जिससे पहनने में बहुत आराम मिलता है। गाँव या रोजमर्रा के पहनावे के लिए इसे सबसे अधिक पसंद किया जाता है।
Credit: pinterest
अफगानी सलवार इन दिनों ट्रेंड में है और पंजाब की लड़कियों को भी खूब पसंद आ रही है। दिखने में ये बलुन जैसी होती है। जिनकी हाइट कम है, उनपर तो और भी प्यारी लगती है।
Credit: pinterest
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स