Feb 06, 2025

By: Avni Bagrola

भाई के संगीत में प्रियंका के देसी लुक ने लगाई आग, ढूंढ लाई ऐसा लहंगा देखते रहे निक जीजू भी

भाई का संगीत

छोटे भाई के संगीत फंक्शन में बेशक ही देसी गर्ल प्रियंका का जलवा गजब लगा। वहीं जीजू निक भी शेरवानी में कुछ कम नहीं लग रहे थे।

Credit: Instagram

लहंगे में चमकी

संगीत के लिए पीसी ने खास गहरे नीले रंग का सीक्वेन वर्क लहंगा चूज किया।

Credit: Instagram

किसने किया डिजाइन

प्रियंका ने खास डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइन किया हुआ, हैवी सीक्वेन वर्क लहंगा फ्लॉन्ट किया।

Credit: Instagram

पुराना था डिजाइन

प्रियंका का लहंगा 90s के वायरल फिशकट स्टाइल में डिजाइन किया गया था। फिशकट लहंगे में पीसी का फिजिक भी गजब ढा रहा है।

Credit: Instagram

You may also like

घर पर ही बना लें पैकेट वाली फ्रोजन चपाती...
गुलाब सी खिलेगी काया, सुर्ख लाल साड़ी पह...

सितारों में लदी

प्रियंका के लहंगे पर स्पेशल सीक्वेन, बीड्स और स्वरोस्की स्टोन का बारीक काम किया गया था। लहंगा चोली के साथ डिजाइनर नेट सीक्वेन का दुपट्टा भी कमाल लगा।

Credit: Instagram

ऐसा था ब्लाउज

खूबसूरत लहंगे के साथ पीसी ने नूडल स्ट्रैप वाली ब्रॉड स्वीटहार्ट नेक का ब्लाउज पहना था।

Credit: Instagram

परफेक्ट लुक

लहंगा, चोली और दुपट्टे की स्टाइलिंग सब कुछ परफेक्ट थी। ।

Credit: Instagram

ससुराल वाले भी सजे

निक ने पीसी संग ब्लू वेलवेट की शेरवानी पहनी थी। वहीं पीसी के सास ससुर का गाउन और ब्लेजर लुक भी महफिल लूट गया।

Credit: Instagram

ज्वेलरी भी गजब

लहंगे के साथ पीसी ने खूबसूरत और बेशकीमती वाइट डायमंड का हार, स्टड ईयररिंग्स, चूड़ियां और अंगूठी पहनी थी।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: घर पर ही बना लें पैकेट वाली फ्रोजन चपाती, हफ्ते भर रोटियां बेलने की नहीं पड़ेगी जरुरत

ऐसी और स्टोरीज देखें