देश की शान हैं ये लो‍कप्रिय हस्‍तकलाएं, नाम जान हर भारतीय को होगा अभिमान

Medha Chawla

Dec 06, 2024

​क्‍या होती है हस्‍तकला​

हस्तकला, कलात्मक तरीके से बनाए जाने वाले ऐसी चीजों को कहते हैं जो सजाने के साथ-साथ उपयोगी भी होती हैं। भारत की हस्‍तकलाएं विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

Credit: Canva

​ब्लू पॉटरी​

जयपुर की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी में म‍िट्टी से बनी हुई चीजों पर नीले रंग से सुंदर डिजाइन बनाए जाते हैं। इसमें कांच, पत्थर और क्वार्ट्ज का उपयोग क‍िया जाता है।

Credit: Canva

​चिकनकारी कढ़ाई​

त्‍योहारों के समय सबसे अधि‍क पहने जाने वाली लखनऊ की चिकनकारी कला कपड़ों पर महीन हाथों से की गई कढ़ाई होती है जो कि पूरे भारत में फेमस है।

Credit: Canva

​बंधनी ​

रंग-बिरंगे कपड़ों पर टाई-डाई तकनीक से रंग बिखेरे जाने वाली ये कला मुख्य रूप से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में होती है।

Credit: Canva

You may also like

दौलत-शोहरत ही नहीं स्टाइल के भी धनी निकल...
सफर पर 10 बेहतरीन शायरी: ज़िंदगी यूं हुई...

​बाघ प्रिंट​

प्राकृतिक रंगों का उपयोग करके हाथों से छपाई क‍िए जाने वाली ये कला बाघ और धार क्षेत्र में सदि‍यों से चली आ रही है जो कि‍ मध्‍य प्रदेश में है।

Credit: Canva

​कांथा कढ़ाई​

पुराने कपड़ों से बनी इस कढ़ाई में साधारण टांकों का उपयोग कर सुंदर डिज़ाइन तैयार किए जाते हैं। जो पक्षिम बंगाल में आर्कषण का केंद्र है।

Credit: Canva

​चन्नपटना के खिलौने​

लकड़ी के इन रंगीन खिलौनों को प्राकृतिक रंगों और लाख के साथ से तैयार क‍िया जाता है। बच्‍चों में ये बेहद प्रिय होते हैं।

Credit: Canva

​कांचीपुरम स‍िल्‍क​

पूरे भारत में तम‍िलनाडु की लोकप्रिय रेशमी साड़ी बारीक बुनाई और पारंपरिक डिजाइनों के साथ तैयार की जाती है। ये साड़ी रॉयल लुक देती है।

Credit: Canva

​पिपली एप्लीक वर्क​

कपड़ों पर रंग-बिरंगे कपड़े काटकर डिजाइन बनाए जाने वाली ओडिशा की ये कला पुरी के पिपली गांव में प्राचीन काल से बनाई जा रही है।

Credit: Canva

​फुलकारी कढ़ाई​

पंजाब की इस कला में विभिन्न फूलों के डिजाइनों के साथ सूती कपड़ों पर कढ़ाई की जाती है जो विशेषकर दुपट्टों होती है।

Credit: Canva

​वरली चित्रकला​

लोक जनजात‍ियों के द्वारा बनाई जाने वाली महाराष्ट्र की ये चित्रकला दैनिक जीवन और प्रकृति के दृश्यों को सुंदर चित्रण करती है।

Credit: Canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दौलत-शोहरत ही नहीं स्टाइल के भी धनी निकले अंबानी बेटा-बहू.. विदेशियों को भी पछाड़ा

ऐसी और स्टोरीज देखें