Mar 29, 2025
By: Avni Bagrolaईद पर खूबसूरत कुर्ती सलवार फ्लॉन्ट करनी है, तो पाकिस्तानी दानानीर उर्फ मीम से मोहब्बत की रोशी का ये सफेद सूट गजब है। गोल्डन जरी वर्क और फारसी सलवार का डिजाइन काफी प्यारा है।
Credit: Instagram
बोट नेक स्टाइल की कुर्ती ये अनारकली कुर्ती और उसपर किया गया थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वर्क बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। कंट्रास्ट जैकेट और दुपट्टा इस लुक में चार चांद लगा रहे हैं।
Credit: Instagram
गाउन लुक वाली ये कुर्ती का लुक भी ईद पर बेहद खूबसूरत लगेगा। ऑलिव ग्रीन रंग की गोटा पत्ती वर्क वाली कुर्ती के साथ ईद पर आप चांद से ज्यादा चमकेंगी।
Credit: Instagram
गोटा पत्ती वर्क की ये शॉर्ट कुर्ती और शरारा की लुक भी बेहद प्यारी है। दानानीर जैसे आप भी इसे ईद पर फ्लोरल ज्वेलरी संग स्टाइल करें।
Credit: Instagram
कॉटन की ये प्रिंटेड वी नेक कुर्ती और प्लाजो पैंट्स का लुक भी कमाल है। सिंपल सुंदर के लुक के लिए गर्ल्स जरूर ट्राई करें।
Credit: Instagram
गोटा वर्क का दुपट्टा और जालीदार टैसल लगी खूबसूरत बोट नेक की यूनिक लुक वाली कुर्ती और उसके साथ सिगरेट पैंट्स का जलवा ही अलग है।
Credit: Instagram
पफी स्लीव्स वाली कुर्ती और कंट्रास्ट की पटियाला सलवार भी बहुत ट्रेडिशनल लुक दे रही है।
Credit: Instagram
खूबसूरत क्रश्ड सिल्क फैब्रिक वाली ये काफ्तान कुर्ती और प्लाजो पैंट्स भी कुछ कम नहीं है।
Credit: Instagram
मिंट ग्रीन और गाजरी रंग के कॉम्बिनेशन वाली ये हैवी स्टोन वर्क की डोरी नेक वाली कुर्ती का लुक भी खूब जम ठम रहा है। ईद पर जरूर ये लुक्स ट्राई करें।
Credit: Instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स