अब AC सर्विसिंग पर नहीं खर्चने होंगे 500-1000 रुपए, इन आसान टिप्स से घर पर खुद करें क्लीन
Ritu raj
गर्मी ने दी दस्तक
गर्मी ने दस्तक दे दी है। लेकिन अभी AC वाली गर्मी नहीं आई है।
Credit: iStock
जल्द आएगी पसीने से तरबतर करने वाली गर्मी
अभी की गर्मी को देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पसीने से तरबतर करने वाले दिन अब ज्यादा दूर नहीं हैं।
Credit: iStock
AC सर्विसिंग करवाना शुरू
ऐसे में लोग अभी से ठंडक पाने के लिए AC सर्विसिंग करवाना शुरू कर रहे हैं।
Credit: iStock
इन टिप्स से करें क्लीन
यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घर पर खुद ही एसी की सर्विसिंग कर सकते हैं।
Credit: iStock
You may also like
3- 4 साल के बच्चों को घर पर कैसे पढ़ाएं?...
कितना बदल गईं जया किशोरी, बस सादगी रखती ...
स्टेप 1
सबसे पहले, एसी को बिजली से अनप्लग करें। यदि आप ऊँचाई पर काम कर रहे हैं, तो सुरक्षित सीढ़ी का उपयोग करें।
Credit: iStock
स्टेप 2
एसी के फ्रंट पैनल को खोलें और फिल्टर निकालें। वैक्यूम क्लीनर से फिल्टर पर जमी धूल को हटा दें। यदि फिल्टर अधिक गंदे हैं, तो उन्हें साबुन के पानी में धो लें। फिल्टर को अच्छी तरह से सूखने दें और वापस लगा दें।
Credit: iStock
स्टेप 3
एसी के कोइल को साफ करने के लिए, आप एक नरम कपड़े या ब्रश का उपयोग कर सकते हैं। कोइल पर जमी धूल और गंदगी को धीरे से हटा दें। आप एसी क्लीनर का भी उपयोग कर सकते हैं।
Credit: iStock
स्टेप 4
बाहरी यूनिट को साफ करने के लिए, यूनिट के चारों ओर से किसी भी मलबे या पत्तियों को हटा दें। एक नरम कपड़े से यूनिट को पोंछ लें। अगर ज्यादा गन्दगी है तो, पानी की हल्की धार से साफ करे।
Credit: iStock
स्टेप 5
ड्रेन पाइप को साफ करने के लिए, आप एक तार या पाइप क्लीनर का उपयोग कर सकते हैं। पाइप में किसी भी रुकावट को हटा दें। अब एसी को वापस प्लग इन करें और चालू करें।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स
Next: 3- 4 साल के बच्चों को घर पर कैसे पढ़ाएं? आजमाएं ये 5 आसान तरीके तो आपका लाडला बनेगा Genius