Feb 08, 2025
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की नीलम उपाध्याय संग शादी हो गई है। इस शादी में बॉलीवुड सेलेब्स समेत कई हस्तियों ने एंट्री मारी।
Credit: instagram
इस शादी में नीता अंबानी भी अपनी बड़ी बहू श्लोका अंबानी के साथ पहुंची। हालांकि, नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट नजर नहीं आईं।
Credit: instagram
यहां नीता अंबानी लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी पर खूबसूरत सा गोल्डन बॉर्डर है। साथ ही पूरी साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क किया हुआ है।
Credit: instagram
वहीं, नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका अंबानी ने भी अपनी सास के नक्शे कदम पर चलते हुए साड़ी ही पहनी। श्लोका की पिंक साड़ी बड़ी प्यारी लग रही है।
Credit: instagram
श्लोका ने इस गुलाबी साड़ी के साथ डायमंड जूलरी पहनी है। कानो में बड़े-बड़े इयररिंग्स और हाथ में मैचिंग डायमंड जूलरी है।
Credit: instagram
वहीं, बात करें नीता अंबानी के जूलरी की तो उन्होंने डायमंड नेकलेस और मैचिंग डायमंड स्टड इयररिंग पहनी है।
Credit: instagram
नीता अंबानी की साडी़ और ब्लाउज यहां मैचिंग हैं। दोनों पर एक ही तरह की प्रिंट किया गया है लेकिन ब्लाउज का बैक काफी डिजाइनर नजर आ रहा है।
Credit: instagram
नीता अंबानी ने यहां भी अपना फेवरेट जूड़ा हेयरस्टाइल ही कैरी किया। वैसे उनकी बहू खुले बालों में नजर आ रही थीं।
Credit: instagram
शादी के पूरे फंक्शन में नीता अंबानी प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ दिखीं। दोनों साथ ही खड़े थे और दूल्हा-दुल्हन के लिए तालियां बजा रहे थे।
Credit: instagram
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स