घर से कॉकरोचों का मिटेगा नामोनिशान, बस किचन में रखी इन चीजों का करें इस्तेमाल

Ritu raj

Sep 17, 2024

​तेज पत्ता​

तेज पत्ता का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने वाली ये चीज कॉकरोचों से छुटकारा दिलाने में सहायक है। दरअसल इसकी गंध कॉकरोच को बिल्कुल पसंद नहीं होती है।

Credit: iStock

Nita Ambani Inspirational Quotes

​बोरिक्स पाउडर​

इसके लिए बोरिक्स पाउडर में आटा मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें और इसे उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच आते हैं।

Credit: iStock

​लौंग​

लौंग की गंध भी कॉकरोचों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। ऐसे में इनको भगाने के लिए आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Credit: iStock

​बेकिंग सोडा​

इसके लिए एक कप पानी में चीनी और बेकिंग सोडा मिलाएं और इस घोल को उन कोने में डाले जहां कॉकरोच आते हैं।

Credit: iStock

You may also like

दोस्त बनाएं लेकिन जरा संभलकर, जीवन में क...
गले की शोभा बढ़ाते हैं सोने के ऐसे जितिय...

​लाल मिर्च पाउडर​

लाल मिर्च पाउडर भी कॉकरोचों को भगाने में सहायक है। पानी में लाल मिर्च पाउडर मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें और इसे कॉकरोच वाली जगह पर स्प्रे करें।

Credit: iStock

​नींबू का रस ​

नींबू की तेज गंध से भी कॉकरोच दूर भागते हैं। ऐसे में कॉटन में नींबू का रस लगाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच आते हैं।

Credit: iStock

​विनेगर​

गर्म पानी में विनेगर को मिलाएं और उन जगहों पर छिड़के जहां कॉकरोच आते हैं।

Credit: iStock

​एसेंशियल ऑयल ​

कॉकरोचों को भगाने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पेपरमेंट ऑयल या लैवेंडर ऑयल को कॉकरोच पर छिड़क सकते हैं।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: दोस्त बनाएं लेकिन जरा संभलकर, जीवन में कभी हारने नहीं देंगी सुकरात की ये बातें

ऐसी और स्टोरीज देखें