कौन हैं Manoj Muntashir जिन्होंने लिखे आदिपुरुष के डायलॉग, जानें उनकी पूरी कुंडली

टाइम्स नाउ नवभारत

Jun 17, 2023

​मनोज मुंतशिर ने लिखे संवाद​

बाहुबली एक्टर प्रभास और कृति सेनन स्टारर आदिपुरुष रिलीज हो गई है लेकिन इस फिल्म के डायलॉग्स की निंदा हो रही है।



Credit: Facebook

आदिपुरुष का मतलब?

​दर्शक कह रहे भला बुरा​

दर्शक फिल्म के डायलॉग्स को स्तरविहीन बताते हुए संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला को भला भुरा कह रहे हैं। आइये जानते हैं कौन हैं मनोज मुंतशिर-

Credit: Facebook

​छपरी डायलॉग​

"कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, आग तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की", जैसे डायलॉग्स को दर्शक छपरी टाइप संवाद बता रहे हैं।

Credit: Facebook

​बाहुबली 2 के लिखे संवाद​

देवसेना को किसी ने हाथ लगाया तो समझो बाहुबली की तलवार को हाथ लगाया' और 'औरत पर हाथ डालने वाले का हाथ नहीं काटते, काटते हैं उसका गला' जैसे शानदार डायलॉग्‍स लिखने वाले मनोज ने आदिपुरुष में जैसे डायलॉग लिखे हैं, दर्शकों को यकीन नहीं हो रहा है।

Credit: Facebook

You may also like

AI ने दिखाई फिल्मी सितारों के बचपन की क्...
Adipurush के पर्यायवाची शब्दों पर रखें ब...

​कौन हैं मनोज मुंतशिर​

27 फरवरी 1976 को यूपी के अमेठी में पैदा हुए मनोज मुंतशिर गीतकार हैं। 1999 में अनूप जलोटा के ल‍िए उन्‍होंने भजन लिखा था और पहली बार 3000 रुपये मिले थे।

Credit: Facebook

​फुटपाथ पर बिताई रातें​

मुंबई में फुटपाथ पर कई रात बिताने वाले मनोज ने साल 2005 में कौन बनेगा करोड़पति के लिए लिरिक्स लिखे।

Credit: Facebook

​इन फिल्मों के लिखे गीत​

तेरी गल‍ियां, कौन तुझे यूं प्‍यार करेगा जैसे गानों को अपनी कलम से सजाने वाले मनोज मुंतश‍िर ने ही केसरी, हाफ गर्लफ्रेंड, एमएस धोनी, नोटबुक, सनम रे जैसी फ‍िल्‍मों के गीत ल‍िखे हैं।

Credit: Facebook

​गीतों को लेकर क्या मानते हैं मनोज​

मनोज मुंतशिर मानते हैं कि उनके गानों में कविताएं होती हैं, जोकि गानों को सदाबहार बनाने में मदद करती हैं। जिन गानों में कव‍िताएं नहीं होतीं, शब्‍द अच्‍छे नहीं होते वह लंबे समय तक सुनने वालों के दिल में नहीं रह पाते।

Credit: Facebook

​सेरा नरसिम्हा रेड्डी के लिखे संवाद​

साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी (Dr Chiranjeevi) और सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन की फिल्म ‘सेरा नरसिम्हा रेड्डी’ के संवाद भी उन्होंने लिखे हैं।

Credit: Facebook

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: AI ने दिखाई फिल्मी सितारों के बचपन की क्यूट झलक, Alia-Ranbir की फोटो पर हार जाएंगे दिल

ऐसी और स्टोरीज देखें